प्रयागराज। शंभूनाथ इंस्टिट्यूशंस में कोहिनूर रोप्स लिमिटेड द्वारा वर्चुअल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन हुआ जिसमे पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से बी.टेक इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन से विजय कुमार,अनुराग सिंह,विजय कुमार, बी.टेक मैकेनिकल से सईद अब्बास , वैभव गुप्ता अंकुश दुबे, जन्मेजय सिंह , बी.टेक इलेक्ट्रिकल से गौरव बिंद,हिमांशु और उत्कर्ष तिवारी का चयन ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पद पर 3 लाख के सलाना पैकेज पर हुआ। इस अवसर पर संस्थान के सचिव कौशल कुमार तिवारी ने चयनित छात्रों को हार्दिक बधाई दी और एसआईईटी, निदेशक डॉ.आर.के सिंह ने छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
Anveshi India Bureau



