12 रबीउलअव्वल का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं शांति-व्यवस्था के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर करैली क्षेत्र में जुलूस ए मुहम्मदी व अन्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।
थानाध्यक्ष आशीष सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सम्पूर्ण व्यवस्था को सफलतापूर्वक संभाला गया। उनकी देखरेख में सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए गए थे, जिसके कारण कहीं भी कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई।
स्थानीय नागरिकों,ज़िला अपराध निरोधक के सदस्यों ने भी प्रशासन का सहयोग करते हुए भाईचारा, सद्भावना और अमन-चैन का संदेश दिया। सभी धर्मों के लोगों ने परस्पर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।
कार्यक्रम की सफलता पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं आम जनता ने थानाध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
Anveshi India Bureau