शंभूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस के कॉर्पोरेट रिसोर्स सेंटर में रूपीक फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा वर्चुअल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें एचआर ने प्री प्लेसमेंट टॉक के वाद ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से बीबीए से आयशा शमीम, सतीश ओझा, वैष्णवी केसरवानी और एमबीए से अक्षत श्रीवास्तव, अंकितेश चौधरी, शिवम तिवारी, आदर्श द्विवेदी, अखिलेश राय, मोहम्मद अकीब कुरैशी, मोहम्मद आमाश, आदित्य त्रिपाठी, हर्षित केशरी, प्रियांशु त्रिपाठी, शुभम तिवारी, अस्वनी वर्मा का चयन रिलेशनशिप ट्रेनी के पद पर 4 लाख तक के सलाना पैकेज के लिए किया, इस अवसर पर संस्थान के सचिव कौशल कुमार तिवारी, प्रबंध निदेशक अभिषेक तिवारी ने चयनित छात्रों को हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर निदेशक डॉ. आर. के सिंह ने चयनित छात्रों के मेहनत और आत्मविश्वास की सराहना की। प्लेसमेंट ड्राइव का संचालन सीआरसी से टीपीओ प्रतीक कुमार सिंह ने किया।
Anveshi India Bureau



