Friday, October 24, 2025
spot_img
HomeUttar Pradeshराज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के दूसरे दिन 155 छात्र-छात्राओं...

राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के दूसरे दिन 155 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया

इंस्पायर मानक योजना अन्तर्गत राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को वर्ष 2024-25 में बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, देवीपाटन, आजमगढ़, बस्ती, वाराणसी, कानपुर, झाँसी व चित्रकूट मण्डल के जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित कुल 155 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग करते हुए प्रोटोटाइप मॉडल व प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया गया। 13 से 15 अक्टूबर, 2025 तक लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट, लखनऊ में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार एवं राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान-भारत और माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। आज प्रदर्शनी में जनपद लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थीगण, विज्ञान शिक्षकों ने प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत मॉडल व प्रोजेक्ट का अवलोकन किया।

 

यह जानकारी नोडल अधिकारी श्री विवेक नौटियाल ने आज यहां दी। प्रदर्शनी के अंतिम दिन 15 अक्टूबर, 2025 को मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, लखनऊ एवं मीरजापुर मण्डल के जनपदों के जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित 169 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रोटोटाइप मॉडल व प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया जायेगा। तदोपरान्त सामूहिक रूप से वर्ष 2024-25 के लिए ज्यूरी द्वारा परिणाम की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय प्रदर्शनी हेतु उत्कृष्ट मॉडल व प्रोजेक्ट का चयन किया जायेगा।

 

प्रदर्शनी के दौरान श्री आर०पी० शर्मा, संयुक्त शिक्षा निदेशक, श्री विवेक नौटियाल, संयुक्त शिक्षा निदेशक, श्रीमती मनीषा द्विवेदी, निरीक्षक आंग्ल भारतीय विद्यालय, उ०प्र० लखनऊ, श्री जय शंकर श्रीवास्तव, सहायक शिक्षा निदेशक सहित माध्यमिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं श्री जावेद आलम खान, संयुक्त निदेशक, लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट उपस्थित रहे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments