Thursday, September 19, 2024
spot_img
HomePrayagraj२०२७ में उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार को विदा करने को समाजवादी...

२०२७ में उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार को विदा करने को समाजवादी पार्टी ने अभी से कसी कमर

समाजवादी पार्टी ने २०२७ में विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा सरकार की विदाई तय करने को अभी से तय्यारी शुरु कर दी है।सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रत्येक माह वृहद कार्यकर्ता बैठक कर जहां कार्यकताओं से फीड बैक लिया जा रहा है वहीं एक एक बिन्दुओं पर विशेष नज़र रखने को बूथ व सेक्टर स्तर कार्यकर्ताओं की टीम को सक्रिय कर दिया गया है।चौक महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन में बैठक आयोजित कर एक एक कार्यकर्ता से क्षेत्रीय समास्याओं,चाय पान की दूकानों पर बैठ कर लोगों से मंत्रणा करने और समस्याओं को सूचीबद्ध कर उसके निराकरण के लिए वरिष्ठ नेताओं को प्रेषित करने और अपने स्तर से भी समस्याओं को त्वरित समाधान कराने को कहा गया।वहीं खाली हुई विधान सभा सीट पर होने वाले चुनाव को लेकर भी चर्चा कि गई। इफ्तेखार हुसैन ने कहा लोकसभा चुनाव में पीडीए फार्मूला कामयाब रहा।हमारी सोच बिना भेद भाव सर्व समाज के लिए कार्य करना है।हम २०२७ में भाजपा सरकार को अपदस्थ कर प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं।भाजपा का पतन सुनिश्चित है।वहीं संचालन करते हुए महासचिव रवीन्द्र यादव रवि ने कहा एक एक कार्यकर्ता संगठन को खड़ा करने में अपना योगदान देता है।सब का समाजवादी पार्टी सम्मान करती है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं।अगर कार्यकर्ता मज़बूत रहेंगे तो पार्टी मज़बूत होगी। महानगर उपाध्यक्ष मोईन हबीबी ने पीडीए यानी पिछड़ा दलित व मुस्लिम का गठजोड़ अब पहले से और अधिक मज़बूत हुआ है।हम उत्तर प्रदेश से पीडीए को साथ रख कर भाजपा के पतन का रास्ता तय करेंगे।बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए।बैठक में सैय्यद इफ्तेखार हुसैन ,रवीन्द्र यादव रवि ,हरीओम साहू ,संदीप यादव ,महेंद्र निषाद ,मोईन हबीबी ,राजेश कुमार गुप्ता , मृत्युंजय पाण्डेय ,ओ पी यादव , मोहम्मद अज़हर ,नेपाल सिंह पटेल , संतोष यादव ,हरीशचंद्र श्रीवास्तव ,मशहद अली खां ,भोला पाल ,सैय्यद मोहम्मद हामिद ,मोहम्मद सऊद ,मोहम्मद हसीब , मनीष द्वबे , शशिभूषण पाण्डेय ,शकील अहमद , मोहम्मद मोनिस ,मोहम्मद इमरान युनुस , मोहम्मद यूसुफ अंसारी ,देवी लाल बाबा ,जय भारत प्रताप ,आरती पाल ,कंचन कुशवाहा ,रेनू भारतीय ,अंकित कुमार पटेल ,अनिल कुमार यादव ,विवेक कुमार यादव ,सौरभ यादव रामा आदि उपस्थित रहे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments