प्रयागराज, 27 दिसंबर 2024। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) और उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ हाकर ज्वाइन्ट एक्शन कमेटी आजाद स्ट्रीट वेन्डर युनिय महाकुम्भ मेले में तीर्थ यात्रियो को पौष्टिक भोजन के उत्पाद बिक्री गुड़कप्ता पूर्ण खाद्य पादार्थ उपलब्ध कराने हेतु आजाद स्ट्रीट वेन्डर युनियन ज्वाइन्ट हाकर्स एक्शन कमेटी द्वारा शहर भर के 2200 फूड वेन्डरो को FSSAI के अन्तर्गत FOSTAC का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सभागार में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं प्रशिक्षण के दौरान स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को हाईजीन किट्स भी बांटा गया, जिनमें एप्रॉन, ग्लब्स, हेड-गियर तथा स्ट्रीट फूड वेंडर्स मैनुअल शामिल है। कार्यक्रम का शुभारम्भ सयुक्त निदेशक अंकेश्वर मिश्रा शुशील कुमार सिंह जनपहल ट्रेनिंग पार्टनर धमेन्द्र रवि शंकर द्विवेदी ने दीप प्रज्जवल किया। महापौर गणेश केसरवानी उपस्थित भारी सख्या में स्ट्रीट वेन्डरो को शपथ दिलाई सभी को प्रोत्साहित करते हुये महाकुम्भ मेले मे देश विदेश गांव देहातो से आने वाले तीर्थ यात्रियो को अच्छी व सस्ती खाद्य वस्तुए उपलब्ध करने से प्रयागराज का नाम विश्व पटल पर उभरेगा। महापौर ने कार्यक्रम में सहयोगी आजाद स्ट्रीट वेन्डर युनियन के रवि शंकर द्विवेदी मुकेश सोनकर शिखा खन्ना रजनी सिंह रंजीत दास अजय सोनी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । विधायक ई हर्ष वर्धन बाजपेई ने सभी प्रशिक्षित फूड वेन्डरो को मा० प्रधान मंत्री मा० मुख्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुये कहा बड़े उद्योग के साथ लघु व्यापारियो के विषय में कल्याण कारी योजना चलाई शहरो में वेन्डर जोन बन रहे छोटे व्यापारियो को एक पहचान मिली। रवि शंकर द्विवेदी ने कहा स्ट्रीट वेन्डर कानून बनने से पहले फुटपाथ दुकानदारो को अतिक्रमण कारी की नजरो से सरकार जनता व्यापारी देखता था 2014 के बाद सभी का नजरिया बदल गया अभी हम सभी को कानून को पूरी तरह से लागू करने के लिए संघर्ष करना होगा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज वाराणसी मिर्जापुर के तीन जिलो के वेन्डरो यह प्रशिक्षण दिया जा रहा । कार्यक्रम में डा० प्रमोद शुक्ला अनिल कुमार नीरज मिश्रा राकेश तिवारी महेन्द्र सक्सेना अनुराग मिश्रा मो० इस्तीयक अनुज पाण्डे मनदीप सहित प्राधिकारण के दूसरे अधिकारी तथा राज्य खाद्य सुरक्षा विभाग से-अभिहित अधिकारी व अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Anveshi India Bureau



