उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का 21वां स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर आज लखनऊ में लखनऊ जिले पुरुष एवं महिला 60 व्यापारियों को” व्यापारी रत्न ” सम्मान से सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता ने हजारों की संख्या में आएं हुए व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन में पूरे प्रदेश में 20 हजार सक्रिय पदाधिकारी है और 1 लाख सदस्य पूरे प्रदेश में हो चुके और पूरे प्रदेश के पदाधिकारियों से अनुरोध है की अपने अपने जिले में ज्यादा से ज्यादा सदस्यों बनाए ताकि संगठन में और मजबूती प्रदान हो सके और कल पूरे प्रदेश का व्यापारी शाहजहांपुर में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में अपनी आवाज बुलंद करेगा , समारोह में प्रदेश के व्यापारियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाएंगे।आज के कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, मोहम्मद अफजल कोषाध्यक्ष,अनरूघ निगम , डाक्टर चतुर्वेदी, अमिताभ श्रीवास्तव,के अलावा प्रदेश ए लखनऊ जिले के तमाम पदाधिकारियों एवं व्यापारी शमील हुए प्रयागराज के मंडल प्रभारी जिलाध्यक्ष प्रयागराज के रमेश केसरवानी ने प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी का बुके देकर सम्मान किया,और उन्होंने न भी सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मनीष पांडेय, उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



