Monday, February 2, 2026
spot_img
HomeBlogडीएम के औचक निरीक्षण में कलेक्ट्रेट के 38 कर्मचारी अनुपस्थित, एक दिन...

डीएम के औचक निरीक्षण में कलेक्ट्रेट के 38 कर्मचारी अनुपस्थित, एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

प्रयागराज, 30 जनवरी। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनुभागों के कुल 38 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा स्पष्टीकरण असंतोषजनक होने पर एक दिन का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशासनिक कार्यों, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुनवाई व्यवस्था एवं कार्मिकों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने सभी अपर जिलाधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट को नियमित रूप से पटलों का निरीक्षण कर कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने कार्यालयों में साफ-सफाई, पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा अभिलेख संधारण को बेहतर बनाने पर जोर दिया। साथ ही प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments