Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomePrayagraj68वी में प्रदेशीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता तीसरे दिन मेरठ मंडल का रहा...

68वी में प्रदेशीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता तीसरे दिन मेरठ मंडल का रहा दबदबा

प्रयागराज। सी ए वी इन्टर कॉलेज,प्रयागराज में प्रदेशीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का तीसरा दिन आज प्रातःएल बी मौर्य,सह जिला विद्यालय निरीक्षक,प्रयागराज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके तीसरे दिन की प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसी के साथ प्रतियोगिता प्रारंभ हुई श्रृंगी ऋषि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह, प्रधानाचार्य के के प्रसाद सी ए वी इंटर कॉलेज,दिवसाधिकारी सुधा देवी,संदीप राठौर उपस्थित रहे।मंडलीय क्रीड़ा सचिव बृजेश चंद्र श्रीवास्तव, जिला बालिका क्रीड़ा सचिव रंजना सिंह ,डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव, बुलंद प्रताप राय मुकेश सिंह,वीरेंद्र कुशवाहा, रविंद्र मिश्रा, हसबीन अहमद डॉ जयप्रकाश शर्मा, डॉ हरीश चंद्र पटेल,उमेश खरे अजय यादव बृजेश खरे,पवन सिंह, प्रसून सिंह अश्विनी यादव अरुण पांडे ,इरशाद अहमद,हरी लाल ,आलोक विश्वकर्मा डॉ अजय यादव ,रवि शंकर,आदि बहुत से शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे। आज के परिणाम इस प्रकार है-जूनियर (बालक वर्ग) 73 kg में प्रथम स्थान मुरादाबाद के गुरबक्श सिंह, द्वितीय मेरठ के निखिल फराना,तृतीय वाराणसी के साहू को 81 kg प्रथम प्रयागराज के सूजल पटेल द्वितीय लखनऊ के शोभित कुमार शुक्ला, तृतीय मुरादाबाद के आर्यन सती सीनियर (बालक वर्ग)81 kg प्रथम स्थान मेरठ के आयुष राना,द्वितीय सहारनपुर के आलम, तृतीय आगरा के विवेक 73 kg प्रथम स्थान मेरठ के सारिक,द्वितीय वाराणसी के राजकरण,तृतीय अलीगढ़ के हेमंत राघव जूनियर (बालिका वर्ग) 71 kg प्रथम स्थान बरेली की इंजमा फातिमा, द्वितीय,लखनऊ की शिवानी कश्यप सीनियर (बालिका वर्ग)64 kg प्रथम प्रयागराज की शकुन द्वितीय मिर्जापुर की गीतांजलि,तृतीय अयोध्या की आस्था 71 kg प्रथम स्थान सहारनपुर की सलोनी चौधरी, द्वितीय अयोध्या की शगुन सिंह, तृतीय ,गोरखपुर की तान्या शर्मा।

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments