प्रयागराज । 68वीं जनपदीय विद्यालयीय अंडर 14, अंडर 17,अंडर 19 (बालक वर्ग) कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन प्रयागराज के स्थानीय मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में संपन्न हुआ।कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि, देवी प्रसाद,उप क्रीडा अधिकारी ,प्रयागराज ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्रों को कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम की तरफ से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मेजर के के प्रसाद ,प्रधानाचार्य सी ए वी इंटर कॉलेज ने की उन्होंने मुख्य अतिथि व प्रतियोगिता में आए हुए समस्त शारीरिक शिक्षकों और अतिथियों का स्वागत किया।उद्घाटन समारोह का संचालन डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव प्रवक्ता,शारीरिक शिक्षा सी ए वी इंटर कॉलेज ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मुकेश सिंह ने किया।इस अवसर पर मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के कुश्ती कोच अंकित तिवारी,अरुण कुमार पांडे, बुलंद प्रताप राय, राकेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र साहू, पवन सिंह,अश्विनी यादव, अमित कुमार मानेथु, राजेंद्र पांडे, दीपक राम, प्रेमचंद यादव ,कन्हैया राम, प्रभाकर मिश्रा, कुमारी निकिता कुशवाहा, गालिब अंसारी, बृजेश राकेश, विमलेश पाल तथा अरविंद गौतम आदि बहुत से शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे। जनपद विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता (बालक वर्ग) का परिणाम इस प्रकार प्रतियोगिता के समस्त मैच स्टेडियम के कोच अंकित तिवारी के संरक्षण / नेतृत्व में संपन्न हुए।
अंडर 14 (बालक वर्ग) 35 से 38 kg अवनीश गौतम_ करछना ,38_41 kg अमरदीप , मेजा ,41_44kg आशीष गौड़, बारा ,44_48 kg, आकाश _बारा,48_52 kg पुष्कर तिवारी, मेजा, 52 _ 57 kg आयुष , बारा, 57 से 62 kg संदेश शुक्ला ,बारा ,68 से 75 kg प्रशांत प्रजापति,नगर उत्तर। . अंडर 17 (बालक वर्ग) फ्री स्टाइस 0 से 45 kg अजय यादव फूलपुर, 45_48 kg आकाश वर्मा, मेजा ,48_51kg प्रियांशु शुक्ला, मेजा , 51 से 55 kg आशीष ,कोराव, 55 से 60 kg शिवम यादव, फूलपुर 60 से 65 kg अमन कुमार ,कोराव, 65 से 71 kg प्रियांशु शर्मा , मेजा,71 से 80 kg आदर्श केसरवानी, बारा, 80 से 92 kg आदित्य पाल ,फूलपुर,ग्रीको रोमन 0_45 kg जीत पाल बारा ,45_48 kg अंकित , सोरांव, 48_51 kg सुरेंद्र ,बारा, 51 से 55 kg शनि आदिवासी बारा, 55 से 60 kg अमित कुमार मिश्रा, बारा ,65_71 kg रवि पटेल , बारा , . अंडर-19 (बालक वर्ग)फ्री स्टाइल0 से 57 kg रोहित ,कोराव, 57_61kg कौशलेश ,कोन्नाव 61_65 kg हेमंत मोर्य, बारा ,65_70 kg निखिल यादव, फूलपुर 70 से 74 kg सचिन कुमार , बारा, 97 _125 kg अमर शर्मा, करछना,ग्रीको रोमन 0 से 55 kg कुलदीप, बारा ,60 से 63 kg प्रियांशु पाल, बारा, 82 से 87 kg योग भास्कर , बारा।

Anveshi India Bureau



