धनैचा मलखानपुर हनुमानगंज स्थित आशुतोष मेमोरियल स्कूल में 79 व स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर दिवाकर दुबे और विशिष्ट अतिथि के रूप में अमर शहीद मनोज पांडे के पिता श्री नरेंद्र पांडे उपस्थित थे। अतिथियों के साथ विद्यालय के अध्यक्ष प्रोफेसर जेपीएन मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद प्रोफेसर मिश्रा ने कार्यक्रम के अतिथियों और बड़ी संख्या में उपस्थित बच्चों के अभिभावकों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों का भाव बिना स्वागत किया। तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। यूकेजी एलकेजी कक्षा 9 के बच्चों ने देशभक्ति के गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर क्षमा बांध दिया। जूनियर एवं सीनियर कक्षा के विद्यार्थियों ने खूबसूरत पिरामिड बनाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर के ऊपर प्रस्तुत लघु नाटिका ने दर्शकों का मनमोह लिया। इस पावन अवसर पर अपने संबोधन में डॉक्टर दुबे ने कहा कि बच्चों की प्रस्तुति इस बात का प्रमाण है कि विद्यालय में राष्ट्र प्रेम की भावना को भरपूर पोषण दिया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि श्री नरेंद्र पांडे ने कहा कि आशुतोष मेमोरियल स्कूल इस ग्रामीण क्षेत्र की धरोहर है। उन्होंने विद्यालय की सतत प्रगति आशीर्वाद दिया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी पुनीत पर्व के अवसर पर रोटरी क्लब प्रयागराज संगम के वर्तमान अध्यक्ष श्री पवन श्रीवास्तव और सचिव श्री सचिन उपाध्याय जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम के सौंदर्य में चार चांद लगा दिया कार्यक्रम का सफल संयोजन विद्यालय विद्यालय के दो छात्र, उत्कर्ष और श्रेयांशी ने किया | अंत में विद्यालय के निदेशक डॉ गिरीश कुमार पांडे ने अतिथियों अभिभावकों विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं तथा सभी बच्चों का आभार ज्ञापित किया।

Anveshi India Bureau



