वर्ष 2024 प्रयागराज की परिवहन सेवा के लिए कई मायनों में यादगार रहेगा। महाकुंभ की वजह से इस वर्ष प्रयागराज को बहुत कुछ मिला। पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधा से जुड़े ढेरों कार्य हुए।

रेल ओवरब्रिज और रेल अंडरब्रिज के निर्माण से जहां अब शहर में एक भी लेवल क्रॉसिंग नहीं है तो वहीं इस वर्ष प्रयागराज को दो और सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत की सौगात मिली। दिसंबर आते-आते शहर के सभी रेलवे स्टेशनों की तस्वीर पूरी तरह से बदल गई। रेलवे के लिहाज से यह वर्ष उपलब्धियों भरा रहा। इस वर्ष संगमनगरी को प्रयागराज से गोरखपुर और बनारस से आगरा कैंट के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के रूप में दो सेमी हाई स्पीड ट्रेनें मिलीं। इस तरह से अब यहां कुल चार जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों की आवाजाही हो रही है।

Courtsy amarujala.com