Saturday, July 5, 2025
spot_img
HomeKumbhप्रयागराज में खेल महाकुंभ संवाद संगम का भव्य शुभारंभ, मणिपुर के मुख्यमंत्री...

प्रयागराज में खेल महाकुंभ संवाद संगम का भव्य शुभारंभ, मणिपुर के मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश द्वारा खेल महाकुंभ संवाद संगम का भव्य शुभारंभ प्रयागराज कुम्भ मेला क्षेत्र, सेक्टर-10 में किया गया। इस आयोजन का उद्घाटन मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. वीरेन्द्र सिंह ने किया, जबकि ओलंपियन योगेश्वर दत्त और पद्मश्री दीपा कर्मकार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के साथ इस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई, जिसमें खेल और संस्कृति के समन्वय पर विमर्श किया गया।

इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी अंगद सिंह, पूर्वी क्षेत्र संयोजक रजत आदित्य दीक्षित, काशी प्रांत अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, प्रांत उपाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, श्री भास्कर जी, आशुतोष तिवारी, प्रांत मंत्री वीरेन्द्र नाथ उपाध्याय और बृज प्रांत मंत्री रोहित जी सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. वीरेन्द्र सिंह ने क्रीड़ा भारती के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि मणिपुर में भी क्रीड़ा भारती के साथ मिलकर इसी तरह के आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने खेलों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने और भारतीय खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी अंगद सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुझाव पर महाकुंभ खेल संवाद संगम का विचार विकसित किया गया। उनके नेतृत्व में क्रीड़ा भारती द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर खेल कुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिससे देशभर के युवा खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।

यह आयोजन 06 फरवरी से 13 फरवरी 2025 तक चलेगा, जिसमें विभिन्न खेल गतिविधियों, परिचर्चाओं और प्रदर्शनियों के माध्यम से खेलों की महत्ता पर प्रकाश डाला जाएगा।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments