Wednesday, July 2, 2025
spot_img
HomeKumbhकिन्नर अखाड़ा के संत स्नान-पूजन कर आश्रम को किया प्रस्थान

किन्नर अखाड़ा के संत स्नान-पूजन कर आश्रम को किया प्रस्थान

महाकुंभ नगर। किन्नर अखाड़ा के संस्थापक / संरक्षक महंत दुर्गा दास नंद गिरी और किन्नर अखाड़ा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी पार्वती नंद गिरी महराज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किन्नर संत, शिष्यों ने सेक्टर -18 स्थित हरिशचंद्र घाट पर आज सुबह महाशिवरात्रि का स्नान कर पूजन किया। इस दौरान सभी किन्नर संतों और शिष्यों ने वेद विधान से तीर्थराज प्रयागराज, भगवान वेणी माधव ,मां गंगा, मां यमुना , मां सरस्वती सहित और देवी देवताओं का पूजन कर विश्व शांति, विश्व कल्याण और लोगों की उन्नति, सुख,समृद्धि की कामना किया। किन्नर अखाड़ा के संस्थापक / संरक्षक महंत दुर्गादास नंद गिरी ने कहां कि महाकुंभ सकुशल संपन्न हुआ है इसके लिए केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार और मेला प्रशासन, पुलिस सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। किन्नर अखाड़ा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी पार्वती नंद गिरी ने कहा कि सभी लोगों ने महाकुंभ में भगवद भजन करते हुए महाकुंभ का आनंद उठाया और इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया गया , अब हम सब लोग खुशी-खुशी अपने आश्रमों को प्रस्थान कर रहे हैं। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी पवित्र नंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी कल्याणी नंद गिरी, महामंडलेश्वर जगदंबा नंद गिरी किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर दीपानंद गिरी, महामंडलेश्वर इंदूनंद गिरी, महामंडलेश्वर राधिका नंद गिरी, श्रीमहंत भैरवी नंद गिरी, श्रीमहंत आरोही नंद गिरी सहित अन्य संत, महात्मा और बड़ी संख्या में शिष्य मौजूद थे । उधर किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज की अध्यक्षता में किन्नर अखाड़ा में धर्म ध्वजा उतारी गई और सभी संतों, शिष्यों ने विधि विधान से पूजन किया। किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने मां गंगा, मां यमुना, मां सरस्वती, तीर्थराज प्रयागराज से सभी के कल्याण, मनोकामना पूर्ण की कामना करते हुए अपने आश्रम के लिए प्रस्थान किया।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments