Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomePrayagrajविज्ञान, कृषि, अर्थशास्त्र परीक्षा में 95 फीसदी छात्र शामिल

विज्ञान, कृषि, अर्थशास्त्र परीक्षा में 95 फीसदी छात्र शामिल

यूपी बोर्ड परीक्षा में आज पहली पाली में हाईस्कूल में विज्ञान और इण्टर में पाली, अरबी, फारसी और लेखाशास्त्र विषय की परीक्षा थी जबकि दूसरी पाली में हाईस्कूल में कृषि और इण्टर में अर्थशास्त्र की परीक्षा संपन्न हुई है इस दौरान परीक्षा में 95 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। विज्ञान में 92 फीसदी, कृषि में 92.6 फीसदी, अर्थशास्त्र में 95.6 फीसदी और पाली, अरबी सहित अन्य विषयों की परीक्षा में 97 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। डीआईओएस पीएन सिंह ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा 335 केन्द्रो और दूसरे पाली की परीक्षा 225 केन्द्रों पर सकुशल संपन्न हुई है। उन्होंने बताया कि
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में आज शत-प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। उन्होंने बताया कि जिले के परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए नौ सचल दल निकले थे। परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है, किसी भी परीक्षा केंद्र से किसी भी प्रकार के गड़बड़ी की शिकायत नहीं आई है। उन्होंने बताया कि लापरवाही पर भोलानाथ रामसुख पटेल इण्टर कालेज के केन्द्र व्यवस्थापक और बाबू राम अधार केदारनाथ पाल इण्टर कालेज अतरसुइया प्रतापपुर को हटाते हुए नये केन्द्र व्यवस्थापकों ने दूसरी पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न करवाई।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments