मेला कोतवाली में दर्ज 471 मुकदमाें की विवेचना बुधवार को कमिश्नरेट पुलिस के हवाले कर दी गई। यह सभी मुकदमे कीडगंज, दारागंज व झूंसी थाने में ट्रांसफर कर दिए गए। अब विवेचना, गिरफ्तारी व बरामदगी की कार्रवाई संबंधित थानों की पुलिस करेगी।
मेला कोतवाली में दर्ज 471 मुकदमाें की विवेचना बुधवार को कमिश्नरेट पुलिस के हवाले कर दी गई। यह सभी मुकदमे कीडगंज, दारागंज व झूंसी थाने में ट्रांसफर कर दिए गए। अब विवेचना, गिरफ्तारी व बरामदगी की कार्रवाई संबंधित थानों की पुलिस करेगी। महाकुंभ मेला क्षेत्र में हुई आपराधिक घटनाओं की एफआईआर मेला कोतवाली में दर्ज की गई।
यूं तो वहां कुल 56 थाने बनाए गए। हालांकि, एफआईआर केवल मेला कोतवाली थाने में दर्ज की गई। चार मार्च तक यहां 471 एफआईआर दर्ज की गई। यह आंकड़ा 31 दिसंबर से लेकर 27 फरवरी तक का है। इनमें से 90 फीसदी मामले मोबाइल चोरी के हैं। खास बात यह की चोरी गए मोबाइल में दर्जनभर आईफोन हैं। डीआईजी मेला वैभव कृष्ण ने बताया कि मुकदमे ट्रांसफर करने की कार्रवाई शुरू हो गई है।
Courtsy amarujala.



