रामपुर के स्वार कोतवाली परिसर में दरोगा का शव फंदे पर लटका मिला है। दरोगा नायाब खान के भाई अरबाज ने बताया कि नायाब मंगलवार को बरेली गए थे। उन्होंने बच्चों को ईद के लिए बाजार से कपड़े दिलवाए थे।
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की स्वार कोतवाली में आवास के अंदर दरोगा नायाब खान (50) का शव फंदे से लटका मिला। वह फर्रुखाबाद जिले के थाना कंपिल कस्बा के मूल निवासी थे। वर्तमान में उनका परिवार बरेली रहता है। वह लगभग दो साल से स्वार कोतवाली में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को वह एक केस के सिलसिले कोर्ट गए थे। वहां से आने के बाद वह अपने कोतवाली परिसर में स्थित रूम पर चले गए। सब कुछ सामान्य था कि दोपहर के समय कोतवाल के सीयूजी नंबर पर उनके किसी परिजन की कॉल आई।



