Wednesday, March 12, 2025
spot_img
HomePrayagrajमहिला दिवस पर भाजपा ने किया महिलाओं का सम्मान

महिला दिवस पर भाजपा ने किया महिलाओं का सम्मान

शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा प्रयागराज महानगर द्वारा महिला सम्मेलन एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित हुए कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 100 से अधिक महिलाओं को अंग वस्त्र प्रदान कर उन्हें भाजपा संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री एम एल सी अनूप गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी पूज्य है। नारी को देवी के रूप में पूजा जाता है। भारत में बेटियों के चरण छुए जाते हैं ऐसा हमारी संस्कृति में रहा है। भारत की सनातन संस्कृति में अनादि काल से कभी लिंगभेद नहीं रहा। अनेक परंपराएं कथाएं मातृ शक्ति के जागरण को प्रमाणित करती हैं। भारत की संस्कृति जिस पर टिकी है वो मातृ शक्ति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान ने समाज में जागरूकता लाने का महत्व्पूर्ण काम किया। लिंगानुपात भ्रूण हत्या में काफी सुधार आया है। बेटा एक परिवार को संभालता है बेटी दो परिवारों को संभालती है। मां बच्चे की प्रथम पाठशाला है। पीएम मोदी के शासन में आज महिलाएं स्पेस साइंस में देश में अग्रणी भूमिका में हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई क्षेत्रों में भारत की नारी अपना और देश का नाम रोशन कर रही है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में मातृ शक्ति खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। भाजपा महिला मोर्चा ने समाज व देश तथा पार्टी हित में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। डबल इंजन की सरकार नारी शक्ति को सम्मान देने उनके हित के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना , सुकन्या समृद्धि योजना, उज्जवला योजना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं पीएम मोदी की सरकार में लागू हुए।

 

पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि महिलाओं के लिए सिर्फ एक दिन नहीं हर दिन महिला दिवस होना चाहिए। मातृ शक्ति आज हर क्षेत्र में अपना झंडा बुलंद कर रही है। आज पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि आज महिलाओं की प्रतिभा का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने की। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष शिखा रस्तोगी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री कविता यादव त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री डॉ कृतिका अग्रवाल, डॉ कृतिका अग्रवाल, राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा, अर्चना शुक्ला, वंदना सिंह, चंद्रा अहलूवालिया, रमेश पासी, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, सुमित वैश्य, राकेश भारती, प्रशांत शुक्ला, दीप द्विवेदी, कुलदीप मिश्रा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता महिला नेत्रियां उपस्थित रहीं।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments