Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajभानवी बोलीं मुझे जान का खतरा: राजा भैया के खिलाफ पत्नी ने...

भानवी बोलीं मुझे जान का खतरा: राजा भैया के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई FIR, शारीरिक-मानसिक क्रूरता का लगाया आरोप

भानवी का आरोप है कि लगातार मारपीट के कारण उनके शरीर के अंग भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उनको असहाय पीढ़ा होती है, वह लगातार अपने दर्द को बर्दाश्त करती रही हैं।

उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी सिंह की शिकायत पर दिल्ली के सफदरजंग थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। भानवी ने अपनी पति राजा भैया व उनके परिवार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

…नहीं बनी बात

भानवी सिंह का अपने पति से पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। वह पति से अलग दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में रह रही थीं। मामला पहले महिला अपराध शाखा के पास था। बाद में इसे मीडिएशन के लिए भेजा गया था। बात नहीं बनी तो शुक्रवार को इस संबंध में सफदरजंग एंक्लेव थाने में मामला दर्ज किया गया।

 

पत्नी ने लगाए शारीरिक और मानसिक क्रूरता के आरोप 
भानवी ने अपनी शिकायत में पति के खिलाफ शारीरिक और मानसिक क्रूरता के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि शादी के बाद से ही वह परेशान थीं। परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। पुलिस ने इस संबंध में फिलहाल दहेज उत्पीड़न (आईपीसी-498ए) का मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं।

…मैं सालों तक चुप रही
जनसत्ता पार्टी लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और भानवी सिंह की वर्ष 1995 में शादी हुई थी। भानवी बस्ती के पूर्व शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। फिलहाल इनके यहां दो बेटी और दो बेटे हैं। भानवी ने आरोप लगाया है कि वर्षों तक उनके पति उनको प्रताड़ित करते रहें, लेकिन वह चुप रहीं।

‘लगातार पीटाई से मेरे अंग हुए क्षतिग्रस्त’
भानवी का आरोप है कि लगातार मारपीट के कारण उनके शरीर के अंग भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उनको असहाय पीढ़ा होती है, वह लगातार अपने दर्द को बर्दाश्त करती रही हैं। उनका कहना है कि 17 फरवरी 1995 को शादी होने के बाद से वह कठिनाइयों में घिरी रहीं। शादी की वजह से उनको मजबूर होकर पढ़ाई छोड़नी पड़ी।

ससुराल में नहीं हुआ निजता का सम्मान
ससुराल में उनको घरेलू जिम्मेदारियां सौंप दी गई। भानवी ने यह भी दावा किया कि उनके पति लगातार लखनऊ में समय बिताते थे। जबकि वह अपना वैवाहिक जीवन बेंती कोठी, कुंडा, प्रतापगढ़ में अकेली बिताती थीं। ससुराल में उनकी निजता का सम्मान नहीं किया गया। उनकी सास उनके वैवाहिक जीवन में दखल देती थीं।

तमाम अत्याचार सहने के बाद भी खामोश रही
इसके अलावा उनके पति इस पर कोई ध्यान नहीं देते थे। पीड़िता आरोप है कि तमाम अत्याचार सहने के बाद भी वह खामोश रहीं। पिछले एक साल के दौरान उनके खिलाफ कई हमले हुए। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने अपनी सुरक्षा की भी मांग की है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

कोर्ट में चल रहा तलाक का केस…
राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह का तलाक का केस दिल्ली के साकेत कोर्ट में चल रहा है। इसके अलावा घरेलू हिंसा का एक अन्य मामला दिल्ली के राउज एवेंन्यू अदालत में चल रहा है। अब राजा भैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस उनको पूछताछ के लिए दिल्ली बुला सकती है।

‘मैंने पूरी कोशिश की’

 

भानवी ने बताया कि उन्होंने अपना वैवाहिक जीवन आगे बढ़ाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन उनके पति के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया। पहले उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई थी।, लेकिन परिवार की शांति बनाए रखने के लिए आगे कदम नहीं बढ़ाया था। अत्याचार बढ़ने के बाद उन्होंने अदालत में तलाक की अर्जी दी। भानवी का आरोप है कि इसके बाद भी उनको परेशान करने का सिलसिला जारी रहा।

 

 

Courtsy amarujala.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments