Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajUP Board : नकल कराते पकड़ा गया कक्ष निरीक्षक, एफआईआर दर्ज, 14...

UP Board : नकल कराते पकड़ा गया कक्ष निरीक्षक, एफआईआर दर्ज, 14 हजार ने छोड़ी परीक्षा

यूपी बोर्ड की रविवार को केवल प्रयागराज में हुई हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के विषय हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा में एक केंद्र पर कक्ष निरीक्षक को नकल कराते हुए पकड़ा गया। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

यूपी बोर्ड की रविवार को केवल प्रयागराज में हुई हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के विषय हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा में एक केंद्र पर कक्ष निरीक्षक को नकल कराते हुए पकड़ा गया। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। वहीं, चार अन्य परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। परीक्षा में 93 फीसदी परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

यूपी बोर्ड मुख्यालय के कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों के जरिये देखा गया कि यज्ञ नारायण मौर्य इंटर कॉलेज असवनपुर भीटी प्रयागराज में परीक्षा के दौरान एक कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थी को नकल सामग्री उपलब्ध करा रहा है। मामला सामने आने के बाद कक्ष निरीक्षक के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। वहीं, चार परीक्षार्थियों को भी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया, जिनमें दो छात्र व दो छात्राएं शामिल हैं।

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कुल 1,96,610 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,82,427 परीक्षार्थी उपस्थित व 14,183 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में हाईस्कूल के विषय हिंदी व प्रारंभिक हिंदी एवं इंटरमीडिएट के विषय सैन्य विज्ञान के लिए पंजीकृत 92,767 में से 85260 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 7507 ने परीक्षा छोड़ दी।

वहीं, दूसरी पाली में हाईस्कूल के विषय हेल्थकेयर और इंटरमीडिएट के विषय हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा के लिए पंजीकृत 1,03,843 परीक्षार्थियों में से 97,167 उपस्थित व 6,676 अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा केवल प्रयागराज में आयोजित की गई। महाकुंभ में भीड़ व यातायात प्रतिबंधों के कारण 24 फरवरी को यह परीक्षा प्रयागराज में स्थगित कर दी गई थी।

सोमवार को इंटरमीडिएट भूगोल की परीक्षा

यूपी बोर्ड की 10 मार्च को प्रस्तावित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कुल 27,65,921 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली में हाईस्कूल के विषय चित्रकला व रंजनकला में 23,43,085 एवं इंटरमीडिएट के विषय काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प, सिलाई शिल्प व व्यावसायिक वर्ग के विषयों में 37,396 और दूसरी पाली में हाईस्कूल के विषय आईटीआईटीईएस में 37 एवं इंटरमीडिएट के विषय भूगोल, कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान (तृतीय प्रश्नपत्र) व कृषि जंतु विज्ञान (अष्ठम प्रश्नपत्र) में 3,85,403 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

 

 

 

Courtsy amarujala.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments