प्रयागराज नगर विक्रम समिति TVC की बैठक नगर आयुक्त / अध्यक्ष चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में शहरी क्षेत्र के रेहड़ी पटरी फुटपाथ दुकानदारो को स्ट्रीट वेडिंग एक्ट 2014, उत्तर प्रदेश नियमावली 2017 के अन्तर्गत व्यवस्थित रूप से बसाये जाने वेंडिंग जोन, नो वेंडिंग जोन चिन्हित करे जिनसे यातायात व्यवस्था आवागमन में बाधा ना होने पाये उस पर विस्तार से चर्चा हुयी । अध्यक्ष चन्द्र मोहन गर्ग ने कहा शहर को सुन्दर व्यवस्थि रूप से सवारने में स्ट्रीट वेन्डरो की महत्पूर्ण भूमिका पर सुझाव दिये । निर्धारित बिक्री क्षेत्र वेंडिंग जोन चिन्हित स्थानो पर दुकाने लगाये साफ सफाई का ध्यान रक्खे पालीथिन का प्रयोग ना करें। अपर नगर आयुक्त अरविन्द राय पी ओ डूडा ने प्रतिभा श्रीवास्तव ने एजेन्डा बिन्दु प्रस्तुत किया । रवि शंकर द्विवेदी ने टीवीसी की पिछली 5 बैठको में पारित वेंडिंग जोन पर अपना सुझाव दिया शहर के महायोजना प्लान में स्ट्रीट वेन्डरो को शामिल करें साथ ही जहां स्थान उपलब्ध ना हो उस क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडरो को मोबाइल वेन्डर का लाइसेन्स जारी करें अतिक्रमण अभियान की सूचना टीवीसी सदस्यो को भी दी जाये अतिक्रमण अभियान का नोटिस व समान उठाने की रसीद देने की का कानून में प्रावधान है फिर भी बिना नोटिस के अभियान चला दिया जाता है। अपर नगर आयुक्त ने बताया मा उच्च ऱ्यायालय ने फुटपाथ सड़क पर स्थायी निर्माण पर रोक लगा रक्खी है कुछ वेडिंग जोन में ठेले वालो ने स्थायी दुकाने बना कर शटर लगा दिया गया उसे तत्काल हटाने को कहा । कानून में सर्वे का काम फिर से कराने को अधिकृत कम्पनी टेन्डर निकाले जो शहरी क्षेत्र के स्ट्रीट वेंडरो का जीपीएस बायो मैट्रिक आधार कार्ड सहित सर्वे करें जिससे पार्दर्शी तरीके से कमजोर स्ट्रीट वेन्डरो को इसका लाभ मिल सके । विगुन तिवारी ने शहर के 50 साल के बाजारो को प्राकृतिक विरासत बजार घोषित करने का प्रस्ताव दिया। पार्षद आकाश सोनकर ने मेडिकल चौराहे के पास पिंक वेंडिंग बनाये जाने का प्रस्ताव दिया। कमेटी ने वेडिंग जोन में आंवटित दुकानदारो द्वारा किराया जमा कराया जाये जो दुकाने नहीं खोल रहे उनका आवटन निरस्त कर जरूरत मंद वेन्डर को दिया जाये । बैठक में पीओ डूडा श्रीमती प्रतिभा श्रीवास्तव अंशुमान गौड़ पार्षद कुसुम लता आकाश सोनकर बबलू रघुवंशी टीवीसी सदस्य रवि शंकर द्विवेदी विगुन तिवारी विमल गुप्ता पूनम शुक्ला लीलावती पाण्डे राघा रानी निषाद अनुराग मिश्रा आन्नद सिंह ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक फायर विभाग पीडब्लू डी वन विभाग स्मार्ट सिटी टाऊन प्लानर समस्त जोनल अधिकारी सहित सदस्य मौजूद रहे।

Anveshi India Bureau



