भाजपा महिला चौक मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्षता शिखा खन्ना के संयोजन में दरियाबाद डॉक्टर पांडे चौराहे पर होली मिलन एवं नव निर्वाचित भाजपा महानगर अध्यक्ष का संजय गुप्ता का स्वागत अभिनंदन किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि हमें एक जुटता का संदेश देता है और हमें एकजुट रहना होगा राष्ट्र के लिए काम करना होगा और राष्ट्र के रंग में रंग ना होगा ।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है मैं भी कार्यकर्ता हूं और आप भी कार्य कर्ता है इसलिए हम सब मिलकर के भारतीय जनता पार्टी के कारवां को आगे बढ़ाएंगे सबको लेकर साथ चलेंगे ।
संचालन मनोज मिश्रा ने किया कार्यक्रम के संयोजक चौक मंडल अध्यक्ष शिखा खन्ना एवं अपने निवर्तमान मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का अंग वस्त्र माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत अभिनंदन किया ।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री डॉक्टर कृतिका अग्रवाल प्रदेश मंत्री कविता त्रिपाठी, आकांक्षा सोनकर वंदना सिंह, शिखा रस्तोगी , राजेश केसरवानी वरुण केसरवानी रवि डॉक्टर शैलेश पांडे, दिनेश विश्वकर्मा, मंजूषा सिंह, सैकड़ो महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बहने रही।
Anveshi India Bureau



