Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajप्रभारी मंत्री ने महाकुंभ में किये गये कार्यों के लिए बीएसए को...

प्रभारी मंत्री ने महाकुंभ में किये गये कार्यों के लिए बीएसए को किया सम्मानित

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और प्रयागराज के प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह ने महाकुंभ में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रयागराज के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी को आज जिला पंचायत सभागार में सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बीएसए ने महाकुंभ में जो भी जिम्मेदारी सौंपी गयी थी उसका कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। प्रभारी मंत्री ने कहा कि महाकुंभ मेला क्षेत्र में स्वच्छता ग्राहियों के बच्चों की शिक्षा के लिए विद्या कुंभ नाम से विद्यालयों की अच्छी व्यवस्था किया था। सभी सेक्टरों में स्कूल खोलकर बच्चों के लिए कापी, किताब, बैग सहित अन्य सुविधाएं दी थी। प्रभारी मंत्री ने प्रयागराज में ‘उत्तर प्रदेश – भारत का ग्रोथ इंजन’ कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी “शिक्षित यूपी विकसित यूपी” का अवलोकन जिला पंचायत परिसर में किया। उन्होंने बेसिक शिक्षा के कार्यों की सराहना भी किया। इस पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि व्यवस्था और शिक्षण में जो भी हो सकेगा और सुधार करूंगा।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments