किन्नर अखाड़ा पहली बार नासिक कुंभ में शिविर लगाने जा रहा है। इसकी व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गयी है। किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डा लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज, किन्नर अखाड़ा के संस्थापक / संरक्षक महंत दुर्गा दास, किन्नर अखाड़ा की सलमा गुरु, किन्नर अखाड़ा की नासिक कुंभ प्रभारी अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी पार्वती नंद गिरी, सचिव महामंडलेश्वर स्वामी पायलनंद गिरी, श्रीमहंत ऋषिकेश नंद गिरी, श्रीमहंत शरदनंद गिरी ने आज नासिक के डीएम जलज शर्मा और नगर निगम के कमिश्नर मनीषा खतरी से आज उनके कार्यालय में मुलाकात कर शिविर लगाने के लिए तीर्थराज प्रयागराज महाकुंभ की तरह जमीन, सुविधाएं आवंटित करने की मांग किया है।
किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डा लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज ने बताया कि किन्नर अखाड़ा पहली बार शिविर लगाने के लिए नासिक कुंभ आ रहा है। इसकी तैयारियां व्यापक स्तर पर अभी से शुरू हो गयी है। उन्होंने बताया कि किन्नर अखाड़ा के संस्थापक / संरक्षक महंत दुर्गा दास के नेतृत्व में नासिक कुंभ होगा।
किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डा लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज ने बताया कि नासिक कुंभ में किन्नर अखाड़ा पहली बार शिविर लगाने जा रहा है। उन्होंने बताया कि किन्नर अखाड़ा के देश के सभी राज्यों एवं विदेश से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, शिष्य नासिक कुंभ में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि किन्नर अखाड़ा सनातन धर्म के प्रचार – प्रसार और बड़ी संख्या में लोगों को सनातन धर्म से जोड़ रहा है इससे सनातन धर्म को मजबूती मिल रही है।
किन्नर अखाड़ा के संस्थापक/ संरक्षक महंत दुर्गा दास महराज ने बताया कि शिविर लगाने की तैयारियां व्यापक स्तर पर शुरू हो गयी है। कुंभ के दौरान सभी पदाधिकारी, बड़ी संख्या में शिष्य शामिल होंगे।
किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर और नासिक कुंभ प्रभारी स्वामी पार्वती नंद गिरी महराज ने बताया कि कुंभ की तैयारियां व्यापक स्तर पर शुरू हो गयी है। किन्नर अखाड़ा के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिष्य परिवार सहित कुंभ में शामिल होंगे।
Anveshi India Bureau



