Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज मंडल कार्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन

प्रयागराज मंडल कार्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन

मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, में हिमांशु बडोनी की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न हुई । मंडल रेल प्रबंधक, हिमांशु बडोनी ने बैठक में उपस्थित सभी शाखा प्रबंधकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की राजभाषा नीतियों का अनुपालन कराना हमारा संवैधानिक दायित्वप है। यद्यपि हमारे मंडल में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग हो रहा है फिर भी सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पूरी तरह से हासि‍ल करने के लिए हमें और प्रयास करने की आवश्यकता है । राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) के अंतर्गत आने वाले सभी कागजात हिंदी-अंग्रेजी द्विभाषी रूप में जारी किए जाने अनिवार्य हैं । इसमें किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं है।

मंडल रेल प्रबंधक ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी अपने-अपने कार्यालयों में राजभाषा नीति का समुचित अनुपालन सुनिश्चित कराएं ताकि हमारा मंडल राजभाषा हिंदी के प्रयोग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सके। उन्होंने आगे कहा कि हिंदी में सभी भाषाओं के शब्दों को समाहित करने की शक्ति है अतः अन्य भाषाओं के शब्दों को हिंदी में शामिल करके हिंदी का शब्द भंडार बढ़ाकर हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग किया जाना चाहिए । आप सभी अपना अधिक से अधिक कार्य हिंदी में करेंगे तो आपके अधीन कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी इससे प्रोत्साहित होंगे और राजभाषा हिंदी के प्रयोग में अवश्य वृद्धि होगी ।

 

 

बैठक के प्रारंभ में प्रयागराज मंडल के अपर मुख्यध राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक/इन्फ्रा., श्री नवीन प्रकाश ने मंडल में हिंदी के प्रयोग-प्रसार बढ़ाने के संबंध में किए गए कार्यों से समिति को अवगत कराया। उन्होंकने बताया कि मंडल पर नियमित रूप से कंप्यूनटर पर हिंदी कुंजीयन कार्यशालाओं का आयोजन कर कर्मचारियों को कंप्यूोटर पर हिंदी में कार्य करने का व्या‍वहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा महत्व पूर्ण स्टेजशनों और कार्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण कर राजभाषा हिंदी का प्रयोग बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज मंडल पर राजभाषा हिंदी के प्रयोग में निरंतर वृद्धि हो रही है और हम तकनीकी कार्यों में भी बड़ी सहजता से हिंदी का प्रयोग सुनिश्चिंत कर रहे हैं ।
बैठक में मंडल के सभी शाखा प्रबंधक उपस्थित थें । सभी शाखा प्रबंधकों ने अपने-अपने शाखाओं में राजभाषा हिंदी की प्रगति के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया तथा हिंदी के प्रगामी प्रयोग हेतु कई सुझाव भी दिए । बैठक का संचालन सहा.कार्मिक अधिकारी सह राजभाषा अधिकारी, आदेश कुमार मिश्र ने किया ।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments