34 रेल कर्मचारी प्रयागराज मण्डल, उत्तर मध्य रेलवे से सेवानिवृत्त हुए। इन सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में से आकाश कुमार पाण्डेय, जगदीश प्रसाद, रमुना सिंह एवं रामकुमारी देवी को सुरक्षित ट्रेन संचालन हेतु ‘एक्सीडेंट फ्री अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस माह सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को कुल लगभग रु 13,41,41,044/- का समापन भुगतान नियमानुसार डिजिटल माध्यम से किया गया।


प्रयागराज मण्डल कार्यालय में वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी-II, वैभव गुप्ता द्वारा सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित समस्त प्रपत्रों के साथ स्मृति चिन्ह के रूप में गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल सम्मान सहित सौंपा गया । मण्डल कार्मिक अधिकारी, के एल जयसवाल द्वारा सेवानिवृत्ति के उपरांत कर्मचारियों को प्राप्त होने वाले भुगतान, मानार्थ पास, HRMS एवं UMID की सुविधाओं के विषय में जानकारी प्रदान किया गया I मण्डल कार्मिक अधिकारी ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को रेल सेवा में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके आगामी पारिवारिक जीवन में स्वस्थ एवं सक्रिय रहने की कामना की | कार्मिक विभाग एवं लेखा विभाग की टीम ने अथक परिश्रम करते हुए इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न किया।
Anveshi India Bureau



