Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajमहाकुंभ -2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संरक्षा विभाग के कर्मचारियों को...

महाकुंभ -2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संरक्षा विभाग के कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

प्रयागराज मण्डल कार्यालय के संकल्प सभागार में महाकुम्भ -2025 के दौरान महत्वपूर्ण योगदान एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, उमेश चन्द शुक्ला ने संरक्षा विभाग के सभी 30 कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया । वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी ने कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि कर्मचारियों ने समर्पण भाव से कार्य किया करके महाकुंभ -2025 को सफल बनाया है ।

 

महाकुम्भ -2025 में संरक्षा विभाग ने सुगम ट्रेन संचालन के लिए आपदा प्रबंधन का रोड मैप, बुकलेट, ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन ट्रेनिंग, फायर फाइटिंग ट्रेनिंग, समय से रेको की जांच, फायर फाइटिंग यंत्रो एवं प्रॉपर स्टेबलिंग की जांच, रैपिड एक्शन टीम का गठन, ट्रेनिंग तथा निगरानी, सिविल डिफेंस टीम का गठन, ट्रेनिंग तथा निगरानी एवं क्विक एक्शन टीम को आपदा-प्रबंधन की ट्रेनिंग व निगरानी के महत्वपूर्ण कार्य किए गए ।

मेला के दौरान स्टेशन पर स्टेबल लोड को प्रॉपर चेक कर संरक्षा सुनिश्चित की गयी, लॉबी में उपस्थित रनिंग कर्मचारियों को संरक्षित ड्यूटी करने हेतु नियमित काउंसिल किया गया एवं शटिंग कार्य को मॉनीटर किया गया । संरक्षा विभाग द्वारा महाकुंभ -2025 के दौरान गड़ियाओं का सुगमता से परिचालन किया गया और महाकुंभ -2025 को सफल बनाया गया ।

 

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments