दिल्ली फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा अप्रैल में आयोजित होने वाली दिल्ली U10 राज्य फुटबॉल लीग में भाग लेने हेतु नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की U10 टीम प्रतिभाग करेगी I आज विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा में आयोजित हुए चयन ट्रायल्स में कुल 17 नन्हे फुटबॉल खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमे से 12 फुटबॉल खिलाड़ियों को उनके खेल प्रदर्शन के आधार पर प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित किया गया है I

चयनित खिलाड़ियों को 29 मार्च (शनिवार) को सायकाल 6 बजे नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के राजरूपपुर स्थित कार्यालय में अपने अपने मूल जन्म तिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड के साथ फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष को रिपोर्ट करने को कहा गया है

चयनित खिलाड़ियों के नाम (मेरिट अनुसार) इस प्रकार है
उत्कर्ष गुप्ता, शक्षम ओराओं, शिवांश पटेल, आरुष यादव, आर्यन सिंह, शौर्य बहादुर, हर्षित, अंश, वीर, अन्नंत पांडेय, आयुष्मान वर्मा, आरव शामिल है I उक्त जानकारी इंद्रनील घोष ने दी I
Anveshi India Bureau



