Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeEntertainmentSalman-Sanjay: 25 साल बाद सलमान संग काम करने पर बोले संजय, कहा-...

Salman-Sanjay: 25 साल बाद सलमान संग काम करने पर बोले संजय, कहा- ‘साजन और चल मेरे भाई देखी, अब हमारा टशन देखिए’

Sanjay Dutt-Salman Khan: संजय दत्त और सलमान खान दो दशक से अधिक समय के बाद एक एक्शन फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने साजन और चल मेरे भाई में एक साथ काम किया था…

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने शनिवार, 29 मार्च को सलमान खान के साथ एक नई एक्शन फिल्म पर काम करने की पुष्टि की। हाल ही में सलमान ने एक प्रेस मीट में खुलासा किया कि वह संजय के साथ एक बड़ी ‘देहाती’ एक्शन फिल्म में काम करेंगे। अभिनेताओं ने रोमांटिक म्यूजिकल ‘साजन’ और कॉमेडी फिल्म ‘चल मेरे भाई’ में साथ काम किया था।

संजय ने की ‘सिकंदर’ की तारीफ
संजय दत्त शनिवार को मुंबई में अपनी आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए। इस मौके पर बात करते हुए अभिनेता ने सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के ट्रेलर की तारीफ की, जो 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। संजय ने कहा, ‘ट्रेलर सुपरहिट है। सलमान मेरा छोटा भाई है। मैं हमेशा उसके लिए प्रार्थना करता हूं। भगवान ने उसे बहुत कुछ दिया है। सिकंदर एक सुपरहिट फिल्म होगी।’
सलमान के साथ फिल्म करने पर संजय ने जाहिर की खुशी
सलमान के साथ 25 साल बाद फिर से काम करने के बारे में उन्होंने कहा, ‘हां, हम साथ काम कर रहे हैं। साजन और चल मेरे भाई के बाद आप हमारा ‘टशन’ देखेंगे। यह एक एक्शन फिल्म है। मैं बहुत खुश हूं कि मैं 25 साल बाद अपने छोटे भाई के साथ काम कर रहा हूं।’ इससे पहले सलमान ने मुंबई प्रेस से बात करते हुए फिल्म के बारे में कहा था, ‘सिकंदर के बाद मैं एक और बड़ी फिल्म कर रहा हूं, जिसमें अगले स्तर का एक्शन होगा। मेरा मतलब है देहाती एक्शन। मैं इसे इंडस्ट्री में अपने बड़े भाई संजय दत्त के साथ कर रहा हूं।’

‘द भूतनी’ की कहानी

 

 

पहले खबर आई थी कि सलमान और संजय दत्त मध्य पूर्व में फिल्माई गई एक अमेरिकी थ्रिलर में नजर आएंगे। वहीं, बात करें ‘द भूतनी’ की तो यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जो एक भूतिया पेड़ के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में संजय दत्त एक भूत-शिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि मौनी रॉय फिल्म में ‘भूतनी’ का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

 

Courtsy amarujala.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments