शहर समता विचार मंच प्रयागराज के तत्वावधान में आयोजित होली रस- रंग का आयोजन आज मारूफ शायर अनवार अब्बास नक़वी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस आयोजन के मुख्य अतिथि फरमूद इलाहाबादी तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवयित्री प्रेमा राय एवं जया मोहन तथा राम कैलाश पाल प्रयागी एवं योगेन्द्र मिश्र रहे। आयोजन का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण द्वारा किया गया। वाणी वंदना रचना सक्सेना एवं शंभूनाथ श्रीवास्तव ने किया। संचालन उमेश श्रीवास्तव ने किया तथा आभार डॉ०प्रदीप चित्रांशी ने किया।
इस अवसर पर शहर समता महिला काव्यगोष्ठी विशेषांक का लोकार्पण भी किया। संपादकीय वाचन उमेश श्रीवास्तव ने किया। इसके पश्चात प्रयागराज के सम्मानित कवि एवं कवयित्रियों ने होली पर आधारित रचनाओं को सुनाकर आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर विजयलक्ष्मी विभा, प्रेमा राय, सलाल इलाहाबादी, ममता पटेल, मंजूलता नागेश, संजय सक्सेना, डाॅ.प्रदीप चित्रांशी ,रचना सक्सेना, जयश्री श्रीवास्तव, प्रियंका पाण्डेय, रंजन पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव’कुमुद’, योगेंद्र कुमार मिश्र, शंभूनाथ श्रीवास्तव, अनवार अब्बास नकवी, फरमूद इलाहाबादी, शरत चन्द्र श्रीवास्तव, शैलेन्द्र नारायण चौधरी, प्रो. सविता कुमारी श्रीवास्तव, मोहिनी कुमारी, प्रेम नारायण, नवीन सिन्हा, शरत कुमार, डाॅ पूर्णिमा पाण्डेय, पाल प्रयागी, ऋजु पाण्डेय, राकेश मालवीय, आदि ने होली पर आधारित रचनाओं को सुनाकर आयोजन में चार चाँद लगा दिया।
Anveshi India Bureau



