प्रयागराज। सनातन नववर्ष के अवशर पर संस्था ” स्पर्श फिजिकल आर्ट एंड कल्चर और “अल्फ़ाज़ पोयट्री स्क्वाड” के द्वारा चंद्रशेखर आज़ाद पार्क मे कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे सहर के कई जानेमाने युवा कवियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन युवा कवि हर्ष कुमार पांडेय एवम रश्मि राधेय ने किया | कवियों के रूप मे लावकुश तिवारी, श्लोक रंजन, राज दुबे, विवेक, गरिमा साहू , आलोक सिंह, सुमीत पांडेय, राहुल गौड़, सौरभ और राहुल आदि उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि केके श्रीवास्तव ने युवा कवियों को प्रोत्साहित किया और प्रयागराज में साहित्य की अलख जलाए रखने का आग्रह किया एवं कवियों की कविताएं सुनकर दर्शक दीर्घा तालियों से गूंज उठी।
Anveshi India Bureau



