भाजपा शिवकुटी मंडल के द्वारा शांतिपुरम फाफामऊ में नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का स्वागत अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता विकसित भारत का क्रांतिकारी है और भारतीय जनता पार्टी का बल है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मोदी एवं योगी सरकार का कार्य राष्ट्र एवं जनकल्याण के लिए समर्पित है और उनके द्वारा जनता के हित में किए गए उपलब्धियो भरे कार्य को कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाए और आगे कहा कि कार्यकर्ता होने के नाते हमारा एक ही ध्येय है जय भारत,जय भाजपा, जय कार्यकर्ता और उसके सम्मान लिए सदैव तत्पर रहेंगे और कहा कि कार्यकर्ताओं ने जो चांदी का मुकुट हमें पहनाया है उसे किसी गरीब कार्यकर्ता की बहन बेटी को समर्पित करेंगे आगे कहा कि भाजपा का हर एक कार्यकर्ता 2027 की मिशन जीतने के लिए कमर कस तैयारी कर ले क्योंकि हमारी लड़ाई सत्ता के लिए नहीं बल्कि सनातन संस्कृति और राष्ट्र विरोधियों के खिलाफ है और जिस प्रकार से हमने 2014 2017, 2019,2022, 2025, में विरोधियों को हार का धूल चटाया है इस प्रकार 2027 के विधानसभा के चुनाव में प्रयागराज महानगर की तीनों विधानसभा में प्रचंड बहुमत के साथ कमल का फूल खिलकर सपा बसपा कांग्रेस को राष्ट्र विरोधी मसूंबो को ध्वस्त करेंगे
इस अवसर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहनकर अभिनंदन किया
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भोला सिंह ने किया
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक निदेशक उपेंद्र सिंह राजेश केसरवानी संजय श्रीवास्तव, अजय सिंह निर्दोष सिंह प्रवीण कुमार , संजय पासवान , सुजीत , विजय पटेल विजय श्रीवास्तव ,अजय शेखर एवं मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



