Saturday, September 13, 2025
spot_img
HomePrayagrajUP: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 1000 ट्रायल कोर्ट के जजों के किए तबादले,...

UP: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 1000 ट्रायल कोर्ट के जजों के किए तबादले, अधिसूचना हुई जारी; देखें

उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। करीब 1000 ट्रायल कोर्ट के जजों के तबादले हुए हैं। जिसको लेकर अधिसूचना भी जारी हो गई है।
Allahabad High Court transfers 1000 trial court judges

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर जजों का तबादला किया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने करीब 1000 ट्रायल कोर्ट के जजों के तबादले किए हैं। हाईकोर्ट की ओर से अधिसूचना भी जारी हो गई है।

वहीं दूसरी तरफ इससे पहले बीती 30 मार्च 2025 को उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर जजों के ट्रांसफर किए गए थे। हाईकोर्ट ने 236 अपर जिला जज, 207 सिविल जज सीनियर डिवीजन व 139 सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर के न्यायिक अधिकारियों की वार्षिक तबादला सूची जारी की थी।

हालांकि इन न्यायिक अधिकारियों को कब तक चार्ज छोड़ना है, इस संबंध में अधिसूचना जारी नहीं की गई है। कानपुर नगर में 11 नए अपर जिला जज, नौ सिविल जज सीनियर डिवीजन और तीन सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर के न्यायिक अधिकारी चार्ज मिला।

जबकि यहां से 13 अपर जिला जज और सात सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के न्यायिक अधिकारी स्थानांतरित किए गए। खास बात यह है कि पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सेवानिवृत्त हो गए और बाकी चारों न्यायाधीशों का स्थानांतरण हो जाने से पारिवारिक न्यायालय की सभी अदालतों में न्यायाधीश बदल गए।

courtsy amarujala
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments