Sunday, September 14, 2025
spot_img
HomePrayagrajइंकलाब का नारा देकर युवा मोर्चा ने भरी हुंकार 27 में फिर...

इंकलाब का नारा देकर युवा मोर्चा ने भरी हुंकार 27 में फिर भाजपा सरकार

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित पप्पू पांडे के नेतृत्व में चंद्रशेखर आजाद पार्क से बाइक रैली निकाली ।

 

 

रैली का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता महापौर गणेश केसरवानी एवं भाजपा नेता नीरज त्रिपाठी ने पार्टी का झंडा दिखाकर किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा 2027 के चुनाव के लिए कमर कस लिया है और फिर एक बार 2027 के चुनाव में सपा बसपा कांग्रेस को शिकस्त देगी उन्होंने आगे कहा कि विकास के पद पर भाजपा सरकार सवार है और अपनी उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच में जा रही है और जनता जनार्दन भारतीय जनता पार्टी की सरकार की सराहना कर रही है और कहा कि देश का युवा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व विकसित भारत के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ रहा है और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर इंकलाब का नारा देकर भरी हुंकार अबकी बार 27 में फिर भाजपा सरकार लाकर रहेंगे

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि बाइक रैली में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने हाथों में सरकार की उपलब्धियां का प्ले कार्ड और झंडा लेकर चल रहे थे बाइक रैली आजाद पार्क से उठकर पत्रिका चौराहा, सिविल लाइन चौराहा, सुभाष चौराहा हॉटस्टफ चौराहा, से होते हुए भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में समाप्त हुई और पार्टी कार्यालय पर लगी भाजपा की ऐतिहासिक प्रदर्शनी का मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अवलोकन किया

रैली में मुख्य रूप से बाइक रैली में महानगर उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी अमित गुप्ता, सचिन मिश्रा, बचपन गुप्ता, पवन मिश्रा,राजेश केसरवानी, शुभम पांडे वाला, विवेक मिश्रा,मंडल अध्यक्ष अनुज मिश्रा, पार्षद अनूप पासी, विश्वजीत सिंह, सिद्धार्थ पांडे, प्रमोद मोदी गिरजेश मिश्रा, राबिन साहू मनोज कुशवाहा, आकाश गुप्ता राजन शुक्ला ,विशाल अग्रवाल, विजय पटेल, सुजीत कुशवाहा, कमलेश केशरवानी महानगर के पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा की हजारों कार्यकर्ता पदाधिकारी रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments