Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajउपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दरबार 

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दरबार 

लखनऊ प्रस्थान होने के पूर्व चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दरबार में जनता की समस्याओं से अवगत हुए और उनके समस्याओं के हेतु निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया

इसके पूर्व उन्होंने कार्यकर्ताओं से भेंट किया और कहा कि और कहा कि आगामी होने वाले जिला पंचायत और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की मजबूती के साथ तैयारी करे। और आगे कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 में सपा बहादुर अखिलेश यादव अपनी पार्टी का सूपड़ा साफ़ होने की आशंका से बौखला चुके हैं। इस कारण वह अनर्गल बयान देकर सामाजिक तानाबाना तोड़ने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। उनकी अपनी यह नीति भी उनकी पार्टी के लिए भस्मासुर साबित होगी। यह तय है।

इसके उलट भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र पर काफ़ी गंभीरता से सकारात्मक कार्य कर रही है। ‘बाबासाहेब’ डॉ. अंबेडकर जी की जयंती पर भाजपा को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन भी सपा को हज़म नहीं हो रहा है। उसका हाजमा ख़राब हो गया है। सपा का फर्जी पीडीए का गुब्बारा फूट चुका है। सपा सदा ही इस बात में यकीन रखती है कि ‘कुछेक के साथ से अपने बहादुर के परिवार का विकास’।सपा को कभी भी गरीबों, पिछड़ों और दलितों का विकास रास नहीं आया है। और कहा कि राजनीति का इतिहास ‘गवाह’ है कि दशकों तक मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करते-करते कांग्रेस खुद ‘पंक्चर’ हो गई है।

इस कड़वी सच्चाई के बावजूद वह अभी भी ज़मीनी हक़ीक़त से कोसों दूर है। सच यह भी है कि क्षेत्रीय दलों की बैसाखियों पर घिसटने के अलावा उसके सामने कोई दूसरा रास्ता ही नहीं है।

इन सबके बावजूद अकड़ उसकी ऐसी मानो देश का भार उसी पर हो। विपक्ष में होने के बावजूद उसका व्यवहार सत्ता पक्ष जैसा है। लोकतंत्र के बजाय गांधी परिवार की छाया में ‘राजशाही’ में यकीन करने वाली कांग्रेस को संविधान की कभी फ़िक्र नहीं रही है।

उसके इतिहास में बस एक फर्क यह आया है कि अब वह गांधी जी की खादी को तिलांजलि देकर ‘टी-शर्ट’ पर आ गई है।

इसका प्रभाव भी जनता पर बेअसर है क्योंकि पांच दफ़ा सांसद बनने के बाद भी श्री राहुल गांधी का मतलब ही नामुमकिन है। दूसरी तरफ़ यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मतलब ही मुमकिन है। उनके नेतृत्व में भाजपा देश की पिक्चर बदल रही है, जबकि कांग्रेस केवल मुस्लिम समाज को पंक्चर वाला ही देखना चाहती है।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी में बताया कि इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने मंडल एवं जिले की नई टीम की गठन को लेकर संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा की ।

इस अवसर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता क्षेत्रीय उत्पादक अवधेश चंद्र गुप्ता विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, महापौर गणेश केसरवानी, जिला अध्यक्ष गंगा पार निर्मला पासवान यमुना पार राजेश शुक्ला वरुण केसरवानी रवि, आशीष गुप्ता, ,राजेश केसरवानी, डॉक्टर शैलेश पांडे, डॉ उदय प्रताप सिंह, विवेक मिश्रा, विजय श्रीवास्तव ,अजय सिंह ,सुजीत कुशवाहा , विजय पटेल आदि सैकड़ो कार्यकर्ता रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments