Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajसगी बेटी का किया पांच लाख में सौदा: किशोरी बोली- युवक ने...

सगी बेटी का किया पांच लाख में सौदा: किशोरी बोली- युवक ने खरीदकर दो दिन किया दुष्कर्म… मैं चंगुल से निकल आई

करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि पीड़िता अपनी बुआ के साथ आई थी। उसकी तहरीर पर माता-पिता समेत चार आरोपियों के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी के करारी इलाके की एक किशोरी ने अपने माता-पिता पर बिचौलिए की मदद से उसे पांच लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। कहा कि एटा निवासी युवक ने खरीदने के बाद दो दिन तक उसके संग दुष्कर्म किया है। मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ मंझनपुर जांच कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि गांव बिहरोजपुर निवासी कमलेश पासी उसके घर आता था। कई बार वह एटा जिले के राजा कोतवाली के नगला रामपुर गांव निवासी कर्मवीर यादव को भी साथ लेकर आता था। 14 मार्च 2025 को भी दोनों घर आए। शाम को माता-पिता ने उन्हें खाना खिलाया। उस दिन नींद व चक्कर आने पर जल्दी सो गई। दूसरे दिन आंख खुली तो खुद को एटा में कर्मवीर यादव के घर पाया।
किशोरी के मुताबिक, पूछने पर कर्मवीर ने बताया कि पांच लाख रुपये में उसके माता-पिता से उसे खरीद कर लाया है। 16 मार्च की रात किशोरी मौका पाकर वहां से भाग कर घर आई तो परिजनों ने उसे अपनाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद वह मंझनपुर क्षेत्र में रहने वाली अपनी बुआ के घर पर रुकी है। करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि पीड़िता अपनी बुआ के साथ आई थी। उसकी तहरीर पर माता-पिता समेत चार आरोपियों के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Courtsy amarujala
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments