Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeEntertainmentDeepVeer: दुआ के साथ नए घर में शिफ्ट होने जा रहे दीपिका-रणवीर...

DeepVeer: दुआ के साथ नए घर में शिफ्ट होने जा रहे दीपिका-रणवीर सिंह, करोड़ों के आशियाने की पहली झलक आई सामने

Deepika Padukone Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का 100 करोड़ी अपार्टमेंट लगभग तैयार हो चुका है, जिसका एक शानदार वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब जल्द ही अपनी बेटी दुआ के साथ नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो जाएंगे। आज उनके इस करोड़ों आशियाने की पहली झलक सामने आई है, जो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रही है।

दीपवीर के नए घर का वीडियो हुआ वायरल
मनीकंट्रोल के अनुसार, दीपिका और रणवीर के नए घर की कीमत 100 करोड़ रुपये है। यह अपार्टमेंट बिल्डिंग की 16वीं से 19वीं मंजिल तक है और यह 11,266 वर्ग फीट में फैला हुआ है। सबसे खास बात यह है कि उनका यह नया आशियाना समुद्र के किनारे बना है। इस बिल्डिंग का एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बिल्डिंग का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। दीपवीर का यह नया आशियाना मुंबई के बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में स्थित है।

क्या शाहरुख के पड़ोसी हैं रणवीर-दीपिका
इस वीरयल वीडियो में शाहरुख खान का बंगला मन्नत भी दिखाया गया है, जो रणवीर और दीपिका के घर से काफी करीब है।

दीपिका-रणवीर का करियर
दीपिका को आखिरी बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में डीसीपी शक्ति शेट्टी के रोल में देखा गया था। वहीं, रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह ‘डॉन 3’ में भी नजर आएंगे।
Courtsy amarujala
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments