Tuesday, July 8, 2025
spot_img
HomePrayagrajPrayagraj : प्रयागराज होगा यूपी का दूसरा शहर, जहां अगले माह से...

Prayagraj : प्रयागराज होगा यूपी का दूसरा शहर, जहां अगले माह से चलेंगी डबल डेकर ई -बस

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाद प्रयागराज सूबे का दूसरा ऐसा शहर होगा जहां डबल डेकर ई -बसों का संचालन होगा। अगले माह प्रयागराज की सड़कों पर शहरियों को डबल डेकर ई-बसें दौड़ती दिखाई दे जाएंगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाद प्रयागराज सूबे का दूसरा ऐसा शहर होगा जहां डबल डेकर ई -बसों का संचालन होगा। अगले माह प्रयागराज की सड़कों पर शहरियों को डबल डेकर ई-बसें दौड़ती दिखाई दे जाएंगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। डबल डेकर ई- बस के रूट का भी निर्धारण हो गया है। यहां दो रूट पर इन बसों को चलाए जाने की तैयारी है।

दरअसल प्रयागराज में लगे महाकुंभ के दौरान ही यहां दो डबल डेकर ई-बस मुख्यालय से यहां भेजी गई। इन बसों का संचालन महाकुंभ के दौरान ही होना था, लेकिन संगम नगरी में कई रेलअंडर ब्रिज की कम ऊंचाई होने की वजह से इन बसों के रूट का निर्धारण नहीं हो पा रहा था। इस वजह से दोनों ई-बस बीते दो माह से राजापुर स्थित प्रयाग डिपो के वर्कशॉप में ही खड़ी हैं। उधर इन बसों के प्रयागराज आगमन के बाद यूपी रोडवेज प्रशासन ने उन मार्गों का सर्वे किया, जहां इन बसों के संचालन में दिक्कत न आए। तमाम मार्ग का सर्वे करने के बाद दो रूट का अब जाकर निर्धारण किया गया है। इसमें प्रयागराज एयरपोर्ट से सिविल लाइंस बस स्टेशन और दूसरा गोविंदपुर से प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन शामिल है।

इन दोनों ही मार्ग पर एक भी रेल अंडर ब्रिज नहीं है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट से चलने वाली डबल डेकर ई-बस झलवा, चौफटका रेल ओवर ब्रिज, हाईकोर्ट फ्लाई ओवर से सिविल लाइंस विवेकानंद मूर्ति चौराहा, लोक सेवा आयोग चौराहा, स्टैनली रोड होते हुए सिविल लाइंस बस स्टेशन पहुंचेंगी। इसी तरह गोविंदपुर से चलने वाली बस एमएनएनआईटी रेल ओवर ब्रिज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, बालसन चौराहा, रामबाग ओवर ब्रिज, बैरहना, नया यमुना पुल, नैनी होते हुए प्रयागराज छिवकी स्टेशन पहुंच जाएगी।

हालांकि रोडवेज अफसरों का कहना है इन दोनों रूटों पर डबल डेकर बस का चलना तकरीबन तय है। एक-दो और रूटों पर भी मंथन चल रहा है। अगले सप्ताह तक सब क्लीयर हो जाएगा। इतना जरूर है कि अगले माह इन बसों का संचालन किसी भी दिन शुरू किया जा सकता है। इस बारे में यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के सेवा प्रबंधक रविंद्र वर्मा का कहना है कि चार्जिंग स्टेशन तैयार हो रहा है। ऐसे में अगले माह इन बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

 

 

 

Courtsy amarujala

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments