आर्य कन्या डिग्री कॉलेज मुट्ठीगंज के प्रांगण में एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत गाकर आरंभ किया गया इस अवसर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या ने कहा कि आज एक राष्ट्र एक चुनाव देश और देश की जनता के लिए उठाया गया उपयोगी कदम है जिसकी बात राष्ट हित में भाजपा कर रही है उन्होंने आगे कहा कि अगर एक साथ सभी चुनाव हो तो इसके कई फायदे है एक लोकसभा चुनाव में कई लाख करोड़ रुपए खर्च होता है एक साथ चुनाव होने से देश बहुत सारा पैसा बचेगा तथा जो लोग चुनाव के लिए काला धन इकट्ठा कर के रखते हैं वो भी बंद हो जाएगा एक साथ चुनाव कराने से देश को आर्थिक लाभ होगा सामाजिक सद्भाव होगा इसी के दृष्टिगत भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा एक कमेटी बनाई गई है जिस पर उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 32 दलों ने एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन किया है कई देशों में एक राष्ट्र एक चुनाव होता है पूर्व चुनाव आयुक्त पूर्व राजनयिक व पूर्व जजों ने भी एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन किया है बार बार चुनाव से जनता में नकारात्मकता आती है बार बार वोट डालने जाना पड़ता है पुलिस व अन्य सुरक्षा बल भी एक राज्य से दूसरे राज्य में चुनाव कराते कराते थक जाते हैं एक साथ चुनाव होने से हमारा देश और उन्नति करेगा और 2047 तक हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो विश्व गुरु बनने का सपना है वो भी पूरा होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय विजय लक्ष्मी ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक मशीनरी का कम उपयोग करना जैसे प्राइमरी टीचर को भी चुनाव में लगा दिया जाता है जिससे बच्चों की शिक्षा बाधित होती है संसद में भी इसपर वोटिंग हुई इसके पक्ष में अधिक वोट पड़े अगर सभी चुनाव साथ हों तो मतदाता से लेकर प्रशासन तक सभी राहत मिलेगी तथा ये देश हित में होगा ये भारतीय लोकतंत्र को और मजबूत करेगा।
इस अवसर पूर्व सांसद डॉक्टर रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि बार बार चुनाव होने से विकास कार्य प्रभावित होता है और पैसे की बर्बादी होती और काले धन का उपयोग होता है इसके अलावा नीति आयोग ने भी कई बार कहा कि एक साथ चुनाव होना चाहिए बार बार वोटर लिस्ट बनाई जाती है और लोकसभा विधानसभा ,नगर निगम तथा पंचायत की अलग अलग वोटर लिस्ट बनाई जाती है।
भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या का स्वागत किया।
कार्यक्रम के संयोजक कल्पना मिश्रा एवं शिखा रस्तोगी रही
संचालन प्रोफेसर रंजना त्रिपाठी ने किया
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान, जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा महानगर शिखा रस्तोगी, गंगापार रूपम त्रिपाठी, जमुनापार सरिता मिश्रा, आकांक्षा सोनकर, प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव,प्रधानाचार्य अर्चना पाठक, जिला मीडिया प्रभारी महानगर राजेश केसरवानी,गंगापार उमेश तिवारी, अर्चना शुक्ला,आभा सिंह, दुर्गेश नंदिनी, पार्षद किरन जायसवाल ,कुसुम लता गुप्ता, वंदना सिंह चंद्रा अहलूवालिया, सरोज गुप्ता, रीता सिंह ,दीपमाला,कल्पना शर्मा एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
Anveshi India Bureau