Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomePrayagrajHigh Court : सपा विधायक जाहिद बेग, उनकी पत्नी और बेटे नईम...

High Court : सपा विधायक जाहिद बेग, उनकी पत्नी और बेटे नईम की जमानत अर्जियों एक साथ सुनवाई करेगी कोर्ट

भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग, उनकी पत्नी सीमा बेग और बेटे नईम बेग की जमानत अर्जियों पर हाईकोर्ट एक साथ सुनवाई करेगी। इस मामले में कोर्ट ने यूपी सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए छह मई तक की आखिरी मोहलत दी है।
भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग, उनकी पत्नी सीमा बेग और बेटे नईम बेग की जमानत अर्जियों पर हाईकोर्ट एक साथ सुनवाई करेगी। इस मामले में कोर्ट ने यूपी सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए छह मई तक की आखिरी मोहलत दी है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की अदालत कर रही है।
क्या है पूरा मामला

भदोही के मलिकाना मोहल्ले में सपा विधायक जाहिद बेग के आवास पर बीते आठ सितंबर 2024 को एक किशोरी ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर लिया था, जबकि एक दूसरी नाबालिग नौकरानी भी बरामद हुई थी।

इस मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और श्रम अधिनियम में विधायक, उनकी पत्नी सीमा बेग एवं बेटे जईम बेग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। विधायक ने जहां कोर्ट में सरेंडर किया। वहीं, बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक की पत्नी सीमा बेग अब भी फरार चल रही हैं।
Courtsy amarujala
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments