UPMSP UP Board 10th Toppers List 2025 : यूपी बोर्ड वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आज जारी किया गया। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक प्रदेश के 8140 केंद्रों में आयोजित की गई थीं। 10वीं में किसने टॉप किया, कितने फीसद अंक मिले। यहां जानें सबकुछ…
यूपी बोर्ड वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आज जारी किया गया। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल के टॉपर्स में जालौन के रहने वाले यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत से प्रदेश में टॉप किया है। यश ने 587 अंक प्राप्त किए हैं।
Courtsy amarujala



