Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajUP Board Result: इंटर में प्रयागराज की महक एवं हाईस्कूल में जालौन...

UP Board Result: इंटर में प्रयागराज की महक एवं हाईस्कूल में जालौन के यश प्रताप टॉपर, बोर्ड ने जारी किया परिणाम

यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट में प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टाॅप किया है। वहीं हाईस्कूल में 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जालौन के यश प्रताप सिंह सर्वोच्च स्थान पर रहे।
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट में प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टाॅप किया है। वहीं हाईस्कूल में 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जालौन के यश प्रताप सिंह सर्वोच्च स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट में कुल 81.15 और हाईस्कूल में 90.11 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सभापति डॉ. महेंद्र देव ने शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे परिणाम घोषित किया। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं की मेरिट से लेकर उत्तीर्ण प्रतिशत तक में बेटियों ने छात्रों को काफी पीछे छोड़ दिया है।

इंटरमीडिएट में प्रथम पांच स्थानों पर कुल 10 विद्यार्थी हैं। इनमें से टॉपर महक समेत नौ छात्राएं हैं। शीर्ष 10 स्थानों पर रहने वाले कुल 30 परीक्षार्थियाें में से भी 24 बेटियां हैं। इंटर में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.37 और छात्रों का 76.60 फीसदी है।हाईस्कूल में प्रथम पांच स्थानों पर रहने वाले कुल 13 परीक्षार्थियों में से 11 छात्राएं हैं। वहीं, प्रथम 10 स्थानों पर कुल 55 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है और इनमें से 43 बेटियां हैं। हाईस्कूल में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.87 और बालकों का 86.66 फीसदी है।

 

हाईस्कूल में प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले परीक्षार्थी

 

 

  • यश प्रताप सिंह (587/600) – आरकेडी इंटर कॉलेज उमरी, जालौन
  • अंशी (586/600) – शिवाजी एसएन इंटर कॉलेज कटारा एस.खान, इटावा
  • अभिषेक यादव (586/600) – सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रामसनेही घाट, बाराबंकी
  • रितु गर्ग (585/600) – डॉ.डीपीएसवीएम इंटर कॉलेज बिलारी, मुरादाबाद
  • अर्पिता वर्मा (585/600) – बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज शेखपुर बिलौली बाजार, सितापुर
  • सिमरन गुप्ता (585/600) – आरकेडी इंटर कॉलेज उमरी, जालौन
इंटरमीडिएट में प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले परीक्षार्थी
  • महक जायसवाल (486/500) – बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज भूलई का पुरवा, प्रयागराज
  • साक्षी (484/500) – श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज गजरौला, अमरोहा
  • आदर्श यादव (484/500) – सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जेके कादीपुर, सुल्तानपुर
  • शिवानी सिंह (484/500) – एसपी इंटर कॉलेज सिकरो कोरांव, प्रयागराज
  • अनुष्का सिंह (484/500) – धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कंवर, कौशाम्बी
  • मोहिनी (482/500) – चौधरी एस.सिंह इंटर काॅलेज जसवंत नगर, इटावा
  1. हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल 2545815 में से 2294122
  2. इंटरमीडिएट की परीक्षा शामिल 2598560 में से 2108774

 

 

Courtsy amarujala

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments