ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे इम्प्लाइज एसोसिएशन ने प्रयागराज मण्डल कार्यालय के सभागार में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 134वीं जयन्ती मनायी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता किशन स्वरूप ने की एवं कार्यक्रम के मुख्य अथिति प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, विजेंदर कुमार जी थे ।
डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रजावलं एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी । इस कार्यक्रम में अध्यक्ष किशन स्वरूप एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित उच्च न्यायालय के एडवोकेट, गुरु प्रसाद मदन एवं अन्य वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी पर अपने विचार रखे ।
प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/उत्तर मध्य रेलवे, विजेंदर कुमार ने कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्ष 1942 में वायासराय की कमेटी में डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने लेबर मेंबर के रूप में कार्य करते हुए श्रमिकों के लिए बड़े कार्य किए, जिससे श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और उत्थान की आधारशिला राखी गयी ।
कार्यक्रम के अध्यक्ष, किशन स्वरूप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि अम्बेडकर जी भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार थे, उन्होने समाज में समानता और सामाजिक न्याय और महलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया । आज भारत दुनिया की महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है इसमें अम्बेडकर जी का महत्वपूर्ण योगदान है ।
मुख्य वक्ता, गुरु प्रसाद मदन ने कार्यक्रम में बोलते हुये कहा कि अम्बेडकर जी प्रसिद्ध राजनीतिक नेता, दार्शनिक, लेखक, अर्थशास्त्री, न्यायविद्, बहु-भाषाविद्, धर्म दर्शन के विद्वान और एक समाज सुधारक थे, जिन्होंने भारत में अस्पृश्यता और सामाजिक असमानता के उन्मूलन के लिये अपना जीवन समर्पित कर दिया। हम सब उनके बताए रास्ते पर चलकर राष्ट्र को आगे ले जाएंगे।
इस कार्यक्रम में एससी/एसटी एसोसिएशन के एडिशनल सेक्रेटरी, रामशंकर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
Anveshi India Bureau



