श्री ठाकुर दीन केसरवानी ट्रस्ट के ट्रस्टी पद का चुनाव ट्रस्ट के सभी ट्रस्टीगण, एवं सभी संरक्षकों के देखरेख में 27 अप्रैल को ट्रस्ट के प्रांगण बहादुर गंज में आयोजित किया गया जिसका देर रात्रि परिणाम घोषित किया गया जिसमें अमरेश कुमार गुप्ता 736 मत ओमप्रकाश केसरवानी 657 मत एवं सविता नंदन बच्चा केसरवानी 641 मत प्राप्त कर विजई घोषित किए गए और गिरधर गोपाल धर्मेंद्र केसरवानी 416, शिव मूरत गोले गुप्ता 140 एवं आकाश गुप्ता 126 मत प्राप्त कर सके।
ट्रस्ट के मंत्री सुनील केसरवानी पप्पू कटरा ने बताया कि ट्रस्ट के नियम के अनुसार हर 2 वर्षों में तीन ट्रस्टी का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से किया जाता है जिसमें एक मतदाता को तीन वोट डालने का अधिकार प्राप्त है इस बार 6 प्रत्याशियों ने ट्रस्टी पद के लिए भाग लिया और 1040 मतदाताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष एडवोकेट संजय गुप्ता ने बताया कि चुनाव के बाद आगामी दिनों में ट्रस्ट मंडल द्वारा समाज के वरिष्ठ लोगों में से दो ट्रस्टी मनोनीत किए जाएंगे और ट्रस्ट के मंत्री कोषाध्यक्ष एवं स्कूल प्रबंधक चयनित किए जाएंगे।
चुनाव के अधिकारी दिनेश केसरवानी, एवं सहायक चुनाव अधिकारी श्रीकांत केसरवानी, दिलीप केसरवानी, आलोक राम केसरवानी, सुनील केसरवानी पप्पू कटरा, संजय गुप्ता रहे।
चुनाव की प्रक्रिया में प्रमुख रूप से संरक्षक गणों में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी महापौर गणेश केसरवानी, राम जी केसरवानी,अनिल कुमार गुप्ता अन्नू भैया, लक्ष्मीकांत केसरवानी, राजेश केसरवानी, अनिल केसरवानी झल्लर, श्रीनाथ केसरवानी वेद केसरवानी, प्रदीप केसरवानी,कृष्ण मोहन केसरवानी, कन्हैयालाल गुप्ता, वरुण केसरवानी रवि, शामिल रहे और नवनिर्वाचित ट्रस्टियों को बधाई दिया और कहा कि समाज के एक-एक व्यक्ति के विश्वास को बनाते हुए समाज के हित में कार्य करे हुए ट्रस्ट को आगे बढ़ाएं
इस अवसर राजेश केसरवानी नीरज केसरवानी ,अभिलाष केसरवानी पार्षद नीरज गुप्ता, पार्षद सतीश केसरवानी, एवं हजारों केसरवानी समाज के लोग उपस्थित रहे और विजई प्रत्याशियों को बधाई दी।
Anveshi India Bureau



