Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeEntertainmentCriminal Justice 4: ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ का टीजर रिलीज, कब और कहां...

Criminal Justice 4: ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ का टीजर रिलीज, कब और कहां देख सकेंगे यह कोर्टरूम ड्रामा सीरीज?

Criminal Justice 4 Teaser Out: ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें एक बार फिर कोर्टरूम ड्रामा और सस्पेंस का जोरदार तड़का देखने को मिलेगा। इसे कब और कहां देख सकेंगे, आइए जानते हैं।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने शानदार अभिनय से हर बार दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी पर भी वह छाए रहते हैं। उनकी कोर्टरूम ड्रामा सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ को फैंस ने खूब पसंद किया है। अब इस हिट सीरीज का चौथा सीजन आने वाला है। निर्माताओं ने आज ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। साथ ही, इसकी रिलीज डेट पर भी अब मुहर लग गई है।

 

 

Criminal Justice 4 Teaser Out Now When and Where to Watch the Courtroom Drama Details Inside
फैंस की बेकरारी हुई खत्म

 

 

पंकज त्रिपाठी के फैंस उनकी सुपरहिट सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के चौथे सीजन की झलक  का बेसब्री से इंतजार था। अब उनका यह इंतजार खत्म हो गया है। मेकर्स ने 29 अप्रैल 2025 को इस सीजन का टीजर रिलीज कर दिया। पंकज त्रिपाठी एक बार फिर अपने मशहूर किरदार माधव मिश्रा के रूप में लौटे हैं। इस टीजर ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

 

 

Courtsy amarujala
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments