Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshकानपुर अग्निकांड: बचने को सीढ़ियों के नीचे छिपीं, पर बच न सकीं...

कानपुर अग्निकांड: बचने को सीढ़ियों के नीचे छिपीं, पर बच न सकीं बेटियां; दिल दहलाने वाले मंजर को देख कांपे लोग

कानपुर के प्रेमनगर में पांच मंजिला इमारत में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में कारोबारी का पूरा परिवार खत्म हो गया। भूतल पर आग और छत के जीने पर ताला लगा था। बीच में फंसे दंपती और तीन बेटियों की जान चली गई।
कानपुर के चमनगंज के प्रेमनगर में पांच मंजिला इमारत में रविवार की रात आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गए। नीचे भयंकर आग और पांचवीं मंजिल की छत के जीने के दरवाजे पर ताला लगा था। इसके बीच फंसे दंपती और उनकी तीन मासूम बेटियों की जान चली गई।

बचाव कार्य में लगे कर्मियों को कारोबारी मोहम्मद दानिश (45) और उनकी पत्नी नाजली सबा (40) का शव चौथी मंजिल की सीढ़ियों पर मिला, जबकि तीनों बेटियों सारा (15), सिमरा (12) और इनाया (07) के शव तीसरी मंजिल की सीढ़ी के नीचे मिले। ऐसा लगता है कि यह लोग छत पर जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन दरवाजे पर ताला लगा होने और अंदर आग एवं धुएं की वजह से खुद को नहीं बचा सके।

Kanpur Fire Incident fire on ground floor and lock on stairs to roof see photos

 

बिजली के मीटर की चिंगारी से भड़की आग
बता दें कि प्रेमनगर में दानिश की पांच मंजिला इमारत के भूतल में जूता कारखाना था। उसके ऊपर की दो मंजिल पर गोदाम था। बाकी की मंजिल पर दानिश और उसके भाई कासिफ का परिवार रहता था। हादसे से आधा घंटे पहले कासिफ परिवार समेत रिश्तेदारी में गए थे। रविवार की रात 8:25 बजे जूता कारखाने में लगे बिजली के मीटर की चिंगारी से भड़की आग का कहर करीब नौ घंटे तक चला।
Kanpur Fire Incident fire on ground floor and lock on stairs to roof see photos

 

 

बचाव कार्य में लगे थे 75 से ज्यादा कर्मी
इमारत में लगी आग को बुझाने के लिए नौ फायर टेंडर को 77 चक्कर लगाने पड़े तब जाकर सोमवार सुबह 5:35 बजे आग बुझी। आग बुझाने में पांच लाख लीटर से ज्यादा पानी की बौछार की गई। बचाव कार्य में 75 से ज्यादा कर्मी लगे थे। साथ ही हाइड्रोलिक प्लेटफार्म और एक रेस्क्यू वाहन का भी इस्तेमाल किया गया।
Kanpur Fire Incident fire on ground floor and lock on stairs to roof see photos

 

 

देर रात 3:30 बजे दानिश और उनकी पत्नी नाजली सबा के शव निकाले गए। वहीं, रेस्क्यू टीम ने 5:34 बजे सारा, सिमरा और इनाया के शव को मकान के दाहिनी ओर स्थित दीवार तोड़कर निकाला। तीनों बेटियां बचने के लिए जीने के नीचे छिप गई थीं, लेकिन खुद को बचा न सकी। दानिश, पिता अकील को सुरक्षित निकालने के बाद पत्नी और बेटियों को बचाने के लिए अंदर गए थे।
Kanpur Fire Incident fire on ground floor and lock on stairs to roof see photos

 

 

इसके बाद वह भी बाहर नहीं निकल सके। एसडीआरएफ की टीम ने भी दंपती और बेटियों के अलग-अलग शवों को देखकर भागमभाग के दौरान एक दूसरे का साथ छूटने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम प्रभारी डॉक्टर नवनीत चौधरी के अनुसार, पांचों के शव 100 प्रतिशत जले हुए थे। दानिश का दाहिना हाथ आधा गल गया था।
Kanpur Fire Incident fire on ground floor and lock on stairs to roof see photos

 

 

सभी के मुंह और नाक में कार्बन मिला 
वहीं, बेटी इनाया की शरीर की हड्डी दिखने लगी थी। सभी के मुंह और नाक में कार्बन मिला है। दानिश की पत्नी नाजली का मायका नेपाल में है। शाम को नाजली की मां नौसवा खातून, फैजल और उसका छोटा भाई शहर आए। इसके बाद रात आठ बजे शवों को चमड़ा मंडी स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। दो साल पहले तक दानिश सेना को जूते की आपूर्ति करते थे। वर्तमान में वह भाई कासिफ के साथ रियल इस्टेट का कारोबार भी कर रहे थे।

 

 

Kanpur Fire Incident fire on ground floor and lock on stairs to roof see photos

 

 

सोमवार शाम करीब 5:54 बजे आंधी चलने पर आसपास के लोगों ने दानिश के फ्लैट से फिर आग की लपटें उठती देखीं। इस पर दमकल की गाड़ी बुलाई गई और आग को काबू किया गया। मृतकों के परिजनों को आपदा कोष से चार-चार लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा।

 

 

Kanpur Fire Incident fire on ground floor and lock on stairs to roof see photos
दिल दहलाने वाले मंजर को देखकर लोग कांप गए 
पांच मंजिला भवन में हुए भीषण अग्निकांड के दूसरे दिन आग की भयावहता का मंजर देख लोगों के दिल कांप गए। खामोशी के बीच कमरे के कुछ हिस्से से उठता धुआं नजर आया। वहां जाने पर पुलिस और प्रशासन की ओर से रोक लगा दी गई। भूतल में जूते के कारखाने से लगी आग ने पूरी बिल्डिंग को जलाकर खाक कर दिया। चमड़ा और केमिकल के कारण धधकती आग के बीच दमकल कर्मी पानी की बौछार करने के बाद भी अंदर फंसे परिवार को नहीं बचा सके।
Kanpur Fire Incident fire on ground floor and lock on stairs to roof see photos
एक-एक कोना जलकर राख 
अग्निकांड के दूसरे दिन सोमवार को पूरी बिल्डिंग आग से तपती रही। कमरों के प्लास्टर टूट-टूटकर गिरते रहे। छतों पर लगे पंखे टेढ़े हो गए थे, जबकि बल्ब व रॉड फट गए। आग ने एक-एक कोने को जलाकर राख कर दिया था। आसपास इलाके के सैकड़ों लोगों ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग का हाल देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए।
Kanpur Fire Incident fire on ground floor and lock on stairs to roof see photos

 

 

 

हर मंजिल में लगा था फायर फाइटिंग सिस्टम, फिर भी रुकी नहीं आग
प्रेम नगर में रविवार की रात जिस छह मंजिला भवन में आग लगी उसे जूते का कारखाना चलाने वाले मोहम्मद दानिश ने 12 साल पहले बनवाया था। दोस्त आसिफ के मुताबिक मकान बनवाते समय उन्होंने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए थे। कारखाना होने के कारण आग से खतरे की संभावनाओं पर बचाव के लिए फायर फाइटिंग सिस्टम लगवाए।
Kanpur Fire Incident fire on ground floor and lock on stairs to roof see photos
उन्होंने बाकायदा पूरे घर में फायर फाइटिंग की एक अलग पाइपलाइन बिछाई। यह छत पर बने एक बड़े से टैंक से जुड़ी हुई है। टैंक की क्षमता करीब एक हजार लीटर पानी की है। नोजल सभी मंजिल पर बनाए। इसका स्विच मेन गेट से करीब दस मीटर दूर बनी लिफ्ट के दाहिनी ओर लगा था। जब आग लगी तो दानिश ने उसे चालू करने के लिए वहां तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी विकराल हो चुकी थीं कि वहां तक पहुंचना संभव नहीं हो था।
Kanpur Fire Incident fire on ground floor and lock on stairs to roof see photos
वह चाह कर भी स्विच चालू न कर सके। वहीं आसिफ की माने तो दानिश ने हर मंजिल पर फायर सेफ्टी सिलिंडर (अग्निशमन यंत्र) भी लगा रखे थे। यह आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मियों को वहां मिले भी।

 

 

 

 

Courtsy amarujala
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments