Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomePrayagrajUP: आपत्तिजनक हालत में मिले प्रेमी युगल... युवक का किया ऐसा हश्र,...

UP: आपत्तिजनक हालत में मिले प्रेमी युगल… युवक का किया ऐसा हश्र, कांप गई रूह; प्राइवेट पार्ट में मारी गोली

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक की बर्बरता से हत्या कर दी गई। युवक को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

कासगंज के पटियाली के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक 20 वर्षीय युवक अंकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

नरदोली गांव के निवासी अंकुर सोमवार रात करीब नौ बजे पशुओं की रखवाली के लिए खेत में बने घेर पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह जब उसके बड़े भाई कुलदीप और राजीव खेत से लौटे, तो अंकुर घेर पर नहीं मिला।

Young man shot dead in Kasganj after Lover couple found in objectionable condition

घर पर भी न पाकर चिंतित भाइयों ने उसकी तलाश शुरू की। तभी उन्हें गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। आशंका के चलते परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और अपने भाई का शव देखकर स्तब्ध रह गए।

Young man shot dead in Kasganj after Lover couple found in objectionable condition

शव की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती और क्षेत्राधिकारी राज कुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए।

Young man shot dead in Kasganj after Lover couple found in objectionable condition
अलग-अलग पड़ा मिला सामान
मृतक अंकुर का सामान रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर बिखरा मिला। सबसे पहले साइकिल मिली, उसके बाद गमछा और कुछ दूरी पर घड़ी पाई गई। सामान देखकर परिजन आगे बढ़ते गए और शव तक पहुंचे।
Young man shot dead in Kasganj after Lover couple found in objectionable condition
प्राइवेट पार्ट भी मिला क्षतिग्रस्त
अंकुर का प्राइवेट पार्ट भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। हत्यारों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर गोली मारी थी। इसके अलावा, उसका चेहरा भी गोली से क्षत-विक्षत था।
Young man shot dead in Kasganj after Lover couple found in objectionable condition
पिता व भाई गए थे शादी में
अंकुर आमतौर पर खेत की रखवाली के लिए जाता था और उसके पिता राम सेवक रात में घेर पर रुकते थे। हालांकि, घटना की रात राम सेवक अपने बड़े बेटे किशनवीर के साथ शादी में शामिल होने गए थे, जिसके कारण अंकुर अकेला घेर पर जाने के लिए घर से निकला था।
Young man shot dead in Kasganj after Lover couple found in objectionable condition
युवती के परिजन ने दे रखी थी धमकी
मृतक के भाई राजीव ने बताया कि अंकुर का पड़ोस के गांव की एक युवती से दो साल से प्रेम संबंध था। लगभग एक साल पहले युवती के परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई थी। तब युवती के परिजनों ने गांव के पास अंकुर को देखने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
Young man shot dead in Kasganj after Lover couple found in objectionable condition
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि युवक की हत्या गोली मारकर की गई है। शरीर पर कई गोली के निशान मिले हैं। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
Courtsy amarujala
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments