Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomePrayagrajअहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान की प्रदेश कार्यशाला का लखनऊ...

अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान की प्रदेश कार्यशाला का लखनऊ में सम्पन्न 

प्रयागराज। अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान प्रदेश कार्यशाला का आयोजन बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में भाजपा द्धारा आयोजित किया गया। जिसमें प्रयागराज यमुनापार, गंगापार, महानगर के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी,जिला संयोजक, जिला मीडिया प्रभारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं आईटी प्रमुख आदि ने प्रदेश भर से भाग लिया।‌ मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह आदि ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मार्गदर्शन दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा काशी विश्वनाथ कारीडोर में स्थापित किया था। रानी अहिल्याबाई विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ तक अनेकों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया था। प्राचीनता और आधुनिकता का संगम जो उनके जीवन में था। आज देश उसे आदर्श मानकर चल रहा है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार 21 से 31 मई 2025 तक देश के सभी जिलों में वृहद स्तर पर पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती मनाने का निर्णय लिया है। जिसकी राष्ट्रीय कार्यशाला 9 मई को नई दिल्ली में व प्रदेश कार्यशाला 14 मई को लखनऊ में सम्पन्न हुआ। जिला स्तरीय बड़ी बैठक 17-18 मई को योजनात्मक बैठक का आयोजन होंगा। अभियान के तहत्, जिला गोष्ठी, महिला सशक्तिकरण के लिए दौड़, नदियों के घाटों पर स्वच्छता, अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि के साथ उनके जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। जिसमें ब्लाक, जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी के साथ महिला जनप्रतिनिधियों की सहभागिता होंगी। प्रदेश कार्यशाला में काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चन्द्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष यमुनापार अशोक पाण्डेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, जिला मीडिया प्रभारी प्रयागराज महानगर राजेश केसरवानी विवेक मिश्रा,आईटी जिला संयोजक सतीश विश्वकर्मा आदि के साथ महानगर, गंगापार, यमुनापार के अभियान से जुड़े पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments