Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomePrayagrajउत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा समर हॉबी कोर्स का शुभारम्भ

उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा समर हॉबी कोर्स का शुभारम्भ

उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय, प्रयागराज की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 16.मईसे रेलवे अधिकारियों/कर्मचारियों के बच्चों तथा नॉन रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिए समर हॉबी कोर्स का शुभारम्भ श्रीमती चेतना जोशी, अध्यक्षा महोदया, सचिव श्रीमती ऋचा वर्मा और सभी विभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन और सहयोग से हुआ। इस कोर्स की क्लासेस कलरव, रेलगाँव कालोनी, सूबेदारगंज में आयोजित की गयी है। 10.जून तक चलने वाले समर हॉबी कोर्स में स्केटिंग, ताइक्वान्डो, आर्ट एवं क्राफ्ट एवं डांस कोर्सेस को प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा सिखाया जायेगा।
संगठन द्वारा समर हॉबी कैम्प कराने का उद्वेश्य बच्चों को खुद को आज़ाद करने और अच्छा समय बिताने के लिए एक सुरक्षित माहौल प्रदान करना है। शिविर की अधिकांश गतिविधियॉ मौज-मस्ती करने पर केंद्रित होती हैं, साथ ही साथ बच्चों को जीवन कौशल सिखाती हैं, लचीला बनाती हैं और उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं। इससे आत्मविश्वास और क्षमता की भावना विकसित करने में मदद मिलती है, जो वयस्कता में स्वतंत्रता के लिए आवश्यक निर्माण खंड के रूप में काम करते हैं।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments