Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajवैश्य शिरोमणि भामाशाह की प्रतिमा को लगाए जाने की महापौर द्वारा अनुमति...

वैश्य शिरोमणि भामाशाह की प्रतिमा को लगाए जाने की महापौर द्वारा अनुमति पर व्यापारियों में उत्साह 

नगर निगम प्रयागराज की सदन की बैठक में महापौर गणेश केसरवानी के द्वारा राष्ट्रभक्त वैश्य शिरोमणि भामाशाह जी की प्रतिमा सदन के द्वारा मंजूरी दिए जाने पर व्यापारी समाज में हर्ष है और प्रयागराज के व्यापारिक संगठनों ने महापौर गणेश केसरवानी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया है इस अवसर पर गोलघर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राजेश केसरवानी ने व्यापारियों के साथ महापौर कैंप कार्यालय पहुंचकर महापौर  को सम्मानित किया

इस अवसर महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि वैश्य शिरोमणि भामाशाह व्यापारी समाज के प्रेरणा पुंज हैं उन्होंने मुगलों से लड़ने के लिए महाराणा प्रताप कि सेना को बल देते हुए मातृभूमि के लिए अपना राष्ट्र धर्म निभाते हुए अपना सर्वस्व खजाना राष्ट्र के प्रति समर्पित कर दिया और आज भी व्यापारी समाज भामाशाह की वंशज होने पर गर्व करता है और राष्ट्र के प्रति अपना खजाना खोलने में देर नहीं करता है उन्होंने आगे कहा कि बहुत जल्द शिरोमणि भामाशाह की प्रतिमा का अनावरण स्टैनली रोड पर नगर निगम के द्वारा किया जाएगा

इसके अलावा श्री ठाकुर दीन केसरवानी ट्रस्ट बहादुरगंज के मंत्री सुनील केसरवानी इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी, शिव कुमार वैश्य,राम जी केसरवानी,रमेश चंद्र केसरवानी, व्यापारी नेता विजय वैश्य,प्रमिल केसरवानी, सुशांत केसरवानी,विजय गुप्ता प्रमोद जायसवाल, अजय अग्रहरि, संतोष अग्रहरि,धीरज केसरवानी, लवकुश केसरवानी, रणविजय सिंह, सुशील जैन, नीरज केसरवानी, मनीष केसरवानी, हिमालय सोनकर,आदि सैकड़ों व्यापारियों ने महापौर जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

 

Anveshi India Bureau

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments